Facebook मैसेंजर का डेस्कटॉप एप हुआ लॉन्च, मैकबुक और विंडोज को करेगा सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 03 Apr 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
facebook launch messenger desktop version for windows and mac users know about it in hindi
Facebook Messenger - फोटो : demo pic

    दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने अपने यूजर्स के चैटिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डेस्कटॉप मैसेंजर एप लॉन्च किया है। अब यूजर्स अपने कंप्यूटर और लैपटॉप पर फेसबुक मैसेंजर एप के जरिए चैटिंग के साथ-साथ वीडियो और ऑडियो कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, कंपनी का यह लेटेस्ट एप लॉकडाउन के दौरान पोपुलर हुए वीडियो कॉलिंग एप को कड़ी टक्कर देगा। तो आइए जानते हैं फेसबुक मैसेंजर डेस्कटॉप एप के बारे में विस्तार से...

    फेसबुक ने इस मैसेंजर एप में वीडियो और ऑडियो कॉल की सुविधा दी है। इसके अलावा यूजर्स को इस एप में जीफ और नोटिफिकेशन का सपोर्ट मिला है। वहीं, इस एप की खास बात यह है कि कंपनी ने इसके डेस्कटॉप वर्जन में भी डार्क मोड दिया है, जो कि इससे पहले स्मार्टफोन वर्जन में उपलब्ध था।

    विज्ञापन

    नोट : फेसबुक मैसेंजर डेस्कटॉप एप को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर और मैक एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन के चलते फेसबुक मैसेंजर एप के यूजर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इस दौरान यूजर्स ने जमकर वीडियो और ऑडियो कॉलिंग की है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी का कहना है क्वारंटीन की स्थिति में यूजर्स ने हमारे एप के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय व्यतीत किया है। यही वजह है कि यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें