Coronavirus: भारत सरकार ने कोरोना कवच एप किया पेश, करेगा संक्रमित लोगों की लोकेशन ट्रैक

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 28 Mar 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak indian government launch corona kavach tracker app for public know all about it in hindi
corona kavach - फोटो : Smartprix / twitter

    भारत सरकार ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए एक खास मोबाइल एप कोरोना कवच (Corona Kavach) लॉन्च किया है। लोग इस मोबाइल एप की मदद से यह जान सकेंगे कि उनपर वायरस का कितना खतरा है और उन्हें इससे बचने के लिए किस तरह के कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा कोरोना कवच एप यूजर्स इस वायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारी भी देगा। फिलहाल, यह एप अभी बीटा स्टेज पर मौजूद है और इसकी टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद की जा रही हैं कि जल्द इस एप को लोगों के लिए पेश किया जाएगा।

    भारत सरकार इस मोबाइल एप के जरिए संक्रमित लोगों की लोकेशन ट्रैक करेगी। साथ ही सरकार को इस एप से लोगों की पल-पल की जानकारी भी मिलती रहेगी। वहीं, सरकार का कहना है कि हम लोगों कोइस कोरोना वायरस से बचाना चाहते हैं और इससे जुड़ी सही जानकारी भी पहुंचाना चाहते हैं।

    विज्ञापन

    एंड्रॉयड यूजर्स इस मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह एप हर एक घंटे में यूजर की लोकेशन को ट्रैक करता है और यह भी जांचता है कि उसपर कोरोना का खतरा है या नहीं। इसके बाद मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए ओटीपी आएगा। इसके बाद एप के होमपेज पर आपको कोरोना वायरस के बारे में जानकारी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जैसे ही यूजर्स कोरोना कवच मोबाइल एप को ओपन करेंगे, तो उनके सामने छह सवाल का एक फॉर्म आएगा। इस फॉर्म में कोरोना वायरस से संबंधित कुछ सवाल पूछे जाएंगे, जैसे- आपको सांस लेने में दिक्कत तो नहीं या फिर आप विदेश से वापस आए हैं।

    एप के नीचे की ओर तीन बटन दिखेंगे जिनमें अपलोड, कोरोना कवच (लोगो) और ऑप्शन शामिल हैं। कोरोना कवच बटन पर क्लिक करने एक घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी और एप आपको ट्रैक करना शुरू कर देगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें