टिकटॉक की टक्कर में लॉन्च हुआ फेसबुक का एप Collab

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Dec 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Facebook Collab Music Video App Launched to Take on TikTok for ios users only
Collab - फोटो : Amar Ujala

    फेसबुक ने टिकटॉक की टक्कर में अपने म्यूजिक मेकिंग एप Collab को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। Collab एप को अब एपल के एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, हालांकि एंड्रॉयड यूजर्स को अभी इंतजार करना होगा। बता दें कि Collab एप को इसी साल मई में लॉन्च किया गया था, लेकिन उस वक्त यह एप सिर्फ इनवाइट पर ही उपलब्ध था, हालांकि अभी भी यह एप सिर्फ अमेरिकी यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।

    कोलाब एप के फीचर्स

    फेसबुक के कोलाब एप के फीचर्स की बात करें तो आप इस एप के जरिए भी टिकटॉक की तरह 15 सेकेंड के शॉर्ट वीडियोज बना सकते हैं। वीडियो में आप मनमुताबिक म्यूजिक भी डाल सकते हैं। इस एप में भी लिप सिंकिंग का इंतजाम है। इस एप की खास बात यह है कि आप बिना अपनी मौजूदगी के भी वीडियो बना सकते हैं। आप किसी गाने पर तीन हिस्से में वीडियो बना सकते हैं। अन्य दो हिस्सों के लिए आप अपने दो दोस्तों को इनवाइट कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    कोलाब के करीब सभी फीचर्स टिकटॉक जैसे ही हैं। आपके द्वारा पोस्ट किए गए किसी वीडियो का इस्तेमाल करते हुए कोई अन्य यूजर भी अपना वीडियो बना सकेगा। उदाहरण के तौर पर आप किसी वीडियो में गाना गा सकते हैं, आपका दोस्त गिटार बजा सकता है और तीसरा दोस्त म्यूजिक दे सकता है। कोलाब एप का नाम कोलेबरेशन से लिया गया है, जिसका मतलब सहयोग/साझेदारी होता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कोलाब पर बनाए गए वीडियोज को यूजर्स सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं, हालांकि इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करने से पहले उसे कोलाब पर शेयर करना होगा। इसके अलावा एप में save to camera roll का फीचर भी नहीं है जिसका मतलब यह है कि आप वीडियो को फोन में सेव नहीं कर सकते।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें