DuckDuckGo: इस ब्राउजर में आया बड़ा अपडेट, एक ही जगह फ्री में मिलेंगे सभी चैटटूल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Jun 2024 04:21 PM IST
सार

DuckDuckGo ने कहा है कि ब्राउजर में AI टूल का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के डाटा सुरक्षित रहेंगे। यूजर्स के प्राइवेट चैट का इस्तेमाल एआई मॉडल की ट्रेनिंग के लिए नहीं होगा। इसके अलावा आईपी एड्रेस भी सुरक्षित रहेगी।

विज्ञापन
DuckDuckGo Introduces AI Chat Users Can Anonymously Access ChatGPT Meta AI And Other Chatbots
Meta AI - फोटो : Meta

    विस्तार

    DuckDuckGo ब्राउजर के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यदि नहीं जानते हैं तो भी कोई बात नहीं। DuckDuckGo एक वेब ब्राउजर है जिसका इस्तेमाल वेब ब्राउजिंग के लिए किया जाता है। DuckDuckGo एक प्राइवेसी फोकस ब्राउजर है जिसका मुकाबला गूगल क्रोम, एपल सफारी और मॉजिला फायरफॉक्स के साथ है।

    DuckDuckGo ने एक नया अपडेट रिलीज किया है जिसके बाद आप इसी ब्राउजर में ChatGPT 3.5 Turbo, Llama 3, Claude 3 और Mixtral 8X7B जैसे एआई टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं और वह भी बिलकुल फ्री। नए अपडेट के बारे में कंपनी ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी है।

    विज्ञापन

    DuckDuckGo ने कहा है कि ब्राउजर में AI टूल का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के डाटा सुरक्षित रहेंगे। यूजर्स के प्राइवेट चैट का इस्तेमाल एआई मॉडल की ट्रेनिंग के लिए नहीं होगा। इसके अलावा आईपी एड्रेस भी सुरक्षित रहेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें