Online Passport: ऑनलाइन कर रहें पासपोर्ट के लिए अप्लाई तो हो जाएं सावधान, एक गलती पड़ेगी महंगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Jun 2024 05:22 PM IST
सार

पासपोर्ट के नाम पर कई सारी फर्जी वेबसाइट चल रही हैं, जो पासपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट होने का दावा करती हैं लेकिन वास्तव में नकली हैं। ये वेबसाइट लोगों से निजी डाटा लेकर उन्हें चूना लगा रही हैं। पासपोर्ट विभाग ने ही इन फर्जी साइट के बारे में लोगों को आगाह किया है और दूर रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं इन फर्जी साइट के बारे में...

विज्ञापन
Beware of fake passport website and apps government alerts
fake passport site - फोटो : istock

    विस्तार

    पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना अब कोई बड़ी बात नहीं है। अब आप घर बैठे मोबाइल एप और वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन पासपोर्ट अप्लाई में बहुत बड़ी धांधली चल रही है जिसकी जानकारी आपको होनी चाहिए, नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। दरअसल पासपोर्ट के नाम पर कई सारी फर्जी वेबसाइट चल रही हैं, जो पासपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट होने का दावा करती हैं लेकिन वास्तव में नकली हैं। ये वेबसाइट लोगों से निजी डाटा लेकर उन्हें चूना लगा रही हैं। पासपोर्ट विभाग ने ही इन फर्जी साइट के बारे में लोगों को आगाह किया है और दूर रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं इन फर्जी साइट के बारे में...

    सबसे पहले आपको वास्तविक साइट के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आप पासपोर्ट के लिए सरकार की इस आधिकारिक साइटwww.passportindia.gov.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह साइट पूरी तरह से सुरक्षित है और यही आधिकारिक वेबसाइट है।

    विज्ञापन

    वेबसाइट के अलावा आप एप के जरिए भी पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते है। इस एप का नाम एम पासपोर्ट सेवा है। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एपल के एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें