सावधान: आधार, वोटर और पैन कार्ड की नकली वेबसाइट से रहें दूर, 110 साइट की लिस्ट है यहां

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Jun 2024 02:10 PM IST
सार

कुछ वेबसाइट आधार प्रिंट करने की सुविधा दे रही हैं तो कई वेबसाइट पैन कार्ड और वोटर कार्ड को प्रिंट करने की सुविधा दे रही हैं। इन वेबसाइट्स के काम करने का तरीका ऐसा है कि मोबाइल नंबर के जरिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा और एक आईडी बनानी होगी। उसके बाद आप लॉगिन करके आधार से लेकर पैन कार्ड और वोटर कार्ड तक प्रिंट कर सकते हैं।

विज्ञापन
beware from fake website that are claiming to print aadhaar voter and pan card
fake website - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    भारत में सभी लोगों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर कार्ड हैं। जिनके पास कुछ नहीं है उनके पास आधार कार्ड तो है ही। आधार कार्ड आज भारत का सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण दस्तावेज है और पहचान पत्र भी है। आधार, पैन और वोटर के नाम पर अब एक नया फर्जीवाड़ा शुरू हुआ है जिसके बारे में आपके लिए जानना बहुत जरूरी है।

    कई राज्यों में आधार कार्ड के लिए कियोस्क सेंटर्स बने हैं जिन्हें राज्य सरकार और यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) मान्यता दी है। इसके अलावा आधार सेंटर की पूरी जानकारी UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है, लेकिन कुछ अवैध सेंटर्स भी पिछले कुछ महीनों में सक्रिय हो गए हैं जो लोगों को आधार से संबंधित सेवाएं दे रहे हैं। ये वेबसाइट्स लोगों से पैसे भी ले रही हैं। इन वेबसाइट से गलती से भी आधार, पैन या वोटर कार्ड बनवाने की गलती ना करें, नहीं तो आप बुरे फंस सकते हैं।

    विज्ञापन

    दरअसल कुछ ऐसी वेबसाइट के नाम सामने आए हैं जो लोगों को आधार की फ्रेंचाइजी अवैध रूप से दे रही हैं। इन वेबसाइट्स पर बकायदा लॉगिन कराकर ठीक उसी तरह सेवाएं दी जा रही हैं जिस तरह से किसी आधार केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर होता है। सीएससी को ग्राहक सेवा केंद्र के नाम से भी जाना जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें