टेलीग्राम के फाउंडर ने कहा- सार्वजनिक हो जाए आपकी निजी फोटो, उससे पहले WhatsApp करें डिलीट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 23 Nov 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
Delete WhatsApp If You Don't Want Your Photos Messages Public says Telegram Founder Parel Durov
whatsapp telegram - फोटो : social media

    Telegram के फाउंडर परेल डुओरोव ने फेसबुक के स्वामित्व वाले एप व्हाट्सएप पर बड़ा हमला बोला है। परेल डुओरोव ने अपने एक बयान में कहा है कि सभी लोगों को अपने फोन से व्हाट्सएप डिलीट कर देना चाहिए। परेल ने कहा कि यदि आप चाहते हैं कि आपके फोटो, वीडियो और मैसेज सार्वजनिक ना हो तो आपको व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

    telegram
    telegram

    परेल ने अपने टेलीग्राम अकाउंट पर लिखा, 'आपकी निजी फोटो, आपके निजी चैट किसी दिन सार्वजनिक हो जाए। उससे पहले आपको व्हाट्सएप को फोन से डिलीट कर देना चाहिए। व्हाट्सएप को खरीदने से पहले से ही फेसबुक निगरानी प्रोग्राम पर हिस्सा रहा है।' बता दें कि टेलीग्राम पर परेल के 3,35,000 फॉलोअर्स हैं।

    whatsapp pegasus attack
    whatsapp pegasus attack - फोटो : youtube

    हाल ही में एनएसओ ग्रुप द्वारा पिगासस सॉफ्टवेयर के जरिए दुनियाभर के करीब 1,400 लोगों की जासूसी के बाद से ही व्हाट्सएप की प्राइवेसी को लेकर बवाल मचा है। भारत के भी करीब 20 लोग इसके शिकार हुए हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें