कोरोना वायरस: किराना सामान की डिलीवरी वाले एप के डाउनलोड्स में भारी इजाफा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Mar 2020 02:24 PM IST
सार
विज्ञापन
coronavirus outbreak: Grocery delivery apps see record downloads
grocery delivery - फोटो : psafe

    विस्तार

    पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। लोगों अपने ही घरों में कैद हैं, क्योंकि बाहर निकलने पर कोरोना से संक्रमित होने का खतरा है। घर से बाहर निकलने के कारण लोगों को खाने-पीने और किराना सामान की दिक्कत हो रही है। ऐसे में ऑनलाइन ग्रोसरी (किराना) सामान डिलीवर करने वाले एप्स के डाउनलोडिंग में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है।

    Apptopia ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी किया है जिसके मुताबिक पिछले एक सप्ताह में अमेरिका में इंस्टाकार्ट, वॉलमार्ट जैसे एप्स के डेली डाउनलोडिंग में क्रमशः 218 फीसदी और 160 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। इन एप्स को प्रतिदिन 50 हजार से अधिक बार डाउनलोड किया गया है,

    विज्ञापन

    हालांकि एपटोडिया ने भारत को लेकर कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है, लेकिन भारत में कई लोगों की डिलीवरी या तो कैंसिल हो रही है या फिर देर से डिलीवरी हो रही है। किराना डिलीवरी के अलावा फुड डिलीवरी एप के डाउनलोडिंग भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। फुड डिलीवरी एप्स के डाउनलोड्स में 250 फीसदी का इजाफा हुआ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अमर उजाला के एक पाठक ने बताया कि कई बड़ी शॉपिंग साइट्स पर ऑनलाइन ऑर्डर लिए जा रहे हैं लेकिन प्रोडक्ट की डिलवरी नहीं हो रही है। कई बार डिलीवरी तय समय से काफी दिन बाद हो रही है।

    बता दें कि हाल ही में कोरोना वायरस को देखते हुए अमेजन ने गैरजरूरी चीजों की डिलीवरी बंद करने का एलान किया है। इसका दावा टेकक्रंच की एक रिपोर्ट में किया गया है। अमेजन की फोकस फिलहाल मेडिकल और खाने की जरूरी की डिलीवरी पर है। अमेजन ने 5 अप्रैल तक गैर-जरूरी चीजों की डिलीवरी पर रोक लगाई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें