Infinix S5 Pro को खरीदने का सुनहरा मौका, मिलेंगे शानदार ऑफर्स
Infinix S5 Pro की आज है दूसरी सेलइस फोन की खरीदारी करने पर मिलेगा 1,200 रुपये का कैशबैककंपनी ने बजट फोन में दिया है पॉप-अप सेल्फी कैमरा

विस्तार
हाल ही में लॉन्च हुए इंफिनिक्स एस 5 प्रो (Infinix S5 Pro) की आज दूसरी फ्लैश सेल है। ग्राहकों को इस सेल में एस 5 प्रो की खरीदारी करने पर आकर्षक कैशबैक और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को एक्सचेंज और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स देगी। वहीं, इस फोन को कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि यह फोन अब तक का सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी वाला डिवाइस है। तो आइए जानते हैं एस5 प्रो पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...
इंफिनिक्स एस 5 प्रो की कीमत 9,999 रुपये है। ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर जियो की तरफ 1,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक 24 वाउचर्स के रूप में दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।
कंपनी ने इस फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2220 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो पी 35 एसओसी और चार जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।