खुशखबरी: एक ही नंबर से दो मोबाइल में इस्तेमाल कर सकेंगे WhatsApp

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Apr 2020 01:02 PM IST
सार
विज्ञापन
WhatsApp Users Soon be Able to Use One Account on Two Phones At same time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा देने की तैयार कर ली है। WhatsApp जल्द ही अपने यूडर्स को एक ही मोबाइल नंबर से दो फोन में अकाउंट इस्तेमाल करने का फीचर देने वाला है।

    दूसरे शब्दों में कहें तो जल्द ही आप एक व्हाट्सएप अकाउंट को दो डिवाइस में इस्तेमाल कर सकेंगे। व्हाट्सएप के इस फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर हो रही है। मल्टिपल अकाउंट फीचर की जानकारी व्हाट्सएप के फीचर्स को ट्रैक करने वाली साइट WABETEINFO ने दी है।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप के इस फीचर के आने के बाद यूजर्स फेसबुक, जीमेल और इंस्टाग्राम की तरह एक ही अकाउंट को कई डिवाइस से ऑपरेट कर सकेंगे, हालांकि इसके साथ प्राइवेसी का खतरा भी है, क्योंकि अधिकतर लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल निजी चैटिंग के लिए करते हैं, हालांकि यह फीचर कब तक लाइव होगा, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले हाल ही में व्हाट्सएप ने डाटा की बजत के लिए स्टेटस वीडियो को 30 सेकेंड से कम करके 15 सेकेंड कर दिया है। व्हाट्सएप से पहले फेसबुक, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और अमेजन प्राइम वीडियो ने एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा बंद की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें