घरेलू कंपनी यू एंड आई ने लॉन्च किया 999 रुपये में नेकबैंड, 15 घंटे का है बैटरी बैकअप
U&i प्राइम शफल 4 एक अफॉर्डेबल एवं फीचर्स से युक्त ऑडियो एक्सेसरी है। इसे ABS प्लास्टिक और स्किन फ्रेन्डली सिलिकॉन से तैयार किया गया है। इसके अलावा शफल 4 आईपीएक्स-5 सर्टिफाईड है। ऐसे में पसीने, धूल और पानी के लिए उपयुक्त है।

विस्तार
U&i के सब-ब्रांड U&i प्राइम ने नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्ट नैकबैंड ‘शफल 4’ को तीन आकर्षक रंगों ब्लैक, ग्रीन और ब्लू में लॉन्च किया है। शफल 4 स्मार्ट फीचर्स जैसे मैग्नेटिक स्विच कंट्रोल, स्मार्ट वाइब्रेशन्स, सुपरफास्ट चार्जिंग और लंबी बैटरी लाइफ से लैस है।
U&i प्राइम शफल 4 एक अफॉर्डेबल एवं फीचर्स से युक्त ऑडियो एक्सेसरी है। इसे ABS प्लास्टिक और स्किन फ्रेन्डली सिलिकॉन से तैयार किया गया है। इसके अलावा शफल 4 आईपीएक्स-5 सर्टिफाईड है। ऐसे में पसीने, धूल और पानी के लिए उपयुक्त है।
आधुनिक फीचर्स से युक्त U&i प्राइम शफल 4 के ईयरबड्स नियोडायमियम मैग्नेट्स के साथ आते हैं जिसकी मदद से इस्तेमाल ना होने की स्थिति में ये एक दूसरे के साथ अटैच होकर ऑटोमेटिक तरीके से बंद हो जाते हैं।
U&i प्राइम शफल 4 नैकबैंड स्मार्ट माइक्रो मोटर के साथ आता है, जो कॉल या मैसेज रिसीव करने के समय वाइब्रेट करता है। यह डिवाइस जब आपका स्मार्टफोन साइलेन्ट मोड में हो तब भी अपनी स्मार्ट वाइब्रेशन तकनीक के साथ आपको कॉल और मैसेज का एलर्ट देता है।
U&i प्राइम शफल 4 की बैटरी को लेकर 15 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया है। इसमें क्विक-चार्जिंग वाली लिथियम-आयम रीचार्जेबल बैटरी है। इसकी क्विक चार्जिंग बैटरी के साथ महज 10 मिनट की चार्जिंग में आप 6 घंटे के प्लेटाइम का आनंद ले सकते हैं। U&i प्राइम शफल 4 को 999 रुपये की कीमत पर 1 साल की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है।
- एपल ने लॉन्च किया SharePlay, वीडियो कॉल पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे गेम और मूवी
- मीडियाटेक ने लॉन्च किया फ्लैगशिप प्रोसेसर Dimensity 9000, जानें इसकी खासियत
- काम की बात: बड़ा आसान है PhonePe से बिजली बिल को जमा करना, जानें क्या है प्रोसेस
- Airtel Recharge Plans: एयरटेल के ये प्लान्स हैं काफी खास, 300 रुपये से कम रिचार्ज में मिलेंगे ढेरों बेनिफिट्स