Blue Moon: 31 अक्तूबर को होगा 'नीले चांद' का दीदार, दोबारा देखने के लिए 2039 तक करना होगा इंतजार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Oct 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Blue Moon 2020 in India Latest News: Blue Moon 31 October night sky all set to witness Blue Moon also called sharad purnima
ब्लू मून 2020: blue moon 2020 - फोटो : pixabay

    31 अक्टूबर 2020 को बड़ा ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। पहली बात यह है कि 31 अक्तूबर पूर्णिमा है। इस दिन शरद पूर्णिमा भी मनाई जाएगी। लंबे समय बाद यह संयोग बन रहा है कि एक ही महीने में दो पूर्णिमा है। एक अक्तूबर को भी पूर्णिमा थी। दूसरी बात यह है कि 31 को हैलोवीन भी है। इस दिन आसमान में पहली बार चांद नीले रंग में यानी ब्लू मून नजर आने वाला है। आइए जानते हैं इस ब्लू मून के बारे में...

    क्या है ब्लू मून?

    वैसे तो ब्लू मून एक असामान्य खगोलीय घटना है जो प्रत्येक दो-तीन साल में देखने को मिल जाती है लेकिन साल 2020 में दिखने वाला ब्लू मून दोबारा 2039 में दिखने को मिलेगा, इसलिए इस साल का ब्लू मून बेहद की खास है। नासा के मुताबिक आमतौर पर ब्लू मून के दौरान चांद पीले और सफेद रंग में दिखता है लेकिन इस बार का चांद सबसे अलग होगा।

    विज्ञापन

    1883 में दिखा था ब्लू मून

    साल 1883 में भी भी लोगों को ब्लू मून का दीदार करने का मौका मिला था जब ज्वालामुखी क्राकोटा के फटने के कारण धूल के हवा में घुलने से चंद्रमा नीला दिखाई देने लगा था, हालांकि इसे खगोलीय घटना नहीं माना गया। यहां एक और बात ध्यान देने वाली है कि ब्लू मून का मतलब नीला चांद नहीं, बल्कि एक महीने में दो पूर्णिमा होने की स्थिति में दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। ब्लू मून का दीदार 30 अक्टूबर की शाम 5: 45 बजे से 31 अक्टूबर रात्रि 8:18 बजे हो सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें