हिंदी दिवस: किसी भी भाषा का हिंदी में करें अनुवाद, ये मोबाइल एप आएंगे काम

एक बात तो आप भी जानते हैं कि दुनिया की कोई भी भाषा मातृभाषा की जगह नहीं ले सकती है और यही हालत हिंदी के साथ भी है। यदि आप भी हिंदी भाषी हैं तो आपको बता दें कि आपकी हिंदी इंटरनेट पर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। इंटरनेट पर हिंदी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक सर्वे के मुताबिक इंटरनेट पर हिंदी पढ़ने वालों की संख्या हर साल 94 फीसदी बढ़ रही है। तो चलिए हिंदी दिवस के मौके पर हम आपको 5 ऐसे में मोबाइल एप के बारे में बताते हैं जिनकी मदद से आप किसी भी भाषा का हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं।

Google Translate
अनुवाद की चर्चा हो तो गूगल ट्रांसलेशन का नाम सबसे पहले आता है। हाल ही में इस ऐप में ऑफलाइन अनुवाद का भी फीचर जोड़ा गया है। इस एप की मदद से अंग्रेजी सहित 103 भाषाओं की अनुवाद आप हिंदी में कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन करीब 60 भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं। तो यदि आप भी किसी भी भाषा का हिंदी में अनुवाद करना चाहते हैं तो गूगल ट्रांसलेट आपके लिए एक बढ़िया एप साबित होगा।

Translate: text & voice translator
इस ऐप की मदद से आप आप हिंदी सहित 100 अलग-अलग भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में मौजूद किसी दूसरे एप के टेक्स्ट को भी अनुवाद किया जा सकेगा। यदि आप किसी देश की यात्रा पर हैं तो यह एप काफी मददगार है। इसमें आप बोलकर भी अनुवाद कर सकते हैं या फिर आपका दोस्त अंग्रेजी में बोल रहा है तो आप एप का वॉयस रिकॉग्निशन को ऑन करके हिंदी में उसकी बातों को समझ सकते हैं।