Battlegrounds Mobile India में भी मिलेगा पबजी वाला Sanhok मैप, पोस्टर रिलीज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 12 May 2021 04:35 PM IST
सार

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA) के लिए पहले प्री-रजिस्ट्रेशन होगा और उसके बाद गेम को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India Teases with Sanhok Map on facebook
Battlegrounds Mobile India - फोटो : Battlegrounds Mobile India

    विस्तार

    पबजी मोबाइल की भारत में वापसी Battlegrounds Mobile India के नाम से होने जा रही है। पबजी मोबाइल इंडिया के सभी सोशल मीडिया पेड का नाम बदलकर Battlegrounds Mobile India कर दिया गया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि यह बैटल रोयाल गेम को खासतौर पर भारत के लिए डिजाइन किया गया है।

    अब कंपनी ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए PUBG Mobile के लोकप्रिय Sanhok मैप को दिखाया है यानी नए गेम में भी यह मैप मिलेगा। फेसबुक पोस्ट में Sanhok मैप की Ban Tai लोकेशन को देखा जा सकता है। कंपनी ने यह भी कहा है कि समय-समय पर गेम में कंटेंट जोड़ा जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया काफी हद तक पबजी जैसा ही होगा।

    विज्ञापन

    Krafton ने भारत में नए गेम की लॉन्चिंग की घोषणा तो कर दी है लेकिन अभी तक लॉन्चिंग तारीख के बारे में नहीं बताया है, हालांकि कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि नए गेम की लॉन्चिंग भारत में 10 जून को हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिछले सप्ताह ही KRAFTON ने प्रेस रिलीज में कहा है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA) के लिए पहले प्री-रजिस्ट्रेशन होगा और उसके बाद गेम को भारत में लॉन्च किया जाएगा। BATTLEGROUNDS MOBILE को केवल भारत में ही एक्सेस किया जा सकेगा।

    क्राफ्टोन ने कहा है कि वह डाटा प्राइवेसी और डाटा सिक्योरिटी को पहली प्राथमिकता के तौर पर देख रही है और वह इसके लिए प्रतिबद्ध है। डाटा सिक्योरिटी के लिए कंपनी कई अन्य कंपनियों के साथ भी काम कर रही है। कंपनी ने कहा है कि BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के प्लेयर्स का पूरा डाटा भारतीय डाटा सेंटर पर ही स्टोर होगा और भारत सरकार के नियमों के मुताबिक होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें