Battlegrounds Mobile: नया गेम भी नहीं है सुरक्षित, चीन के सर्वर पर भेजा जा रहा डाटा

करीब नौ महीने के लंबे इंतजार के बाद हाल ही में पबजी मोबाइल का नया वर्जन Battlegrounds Mobile India भारत में लॉन्च हुआ है। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को भारत में 18 जून को लॉन्च किया गया है, हालांकि फिलहाल Battlegrounds Mobile India का बीटा वर्जन ही रिलीज हुआ है लेकिन इसके दीवाने इतने हैं कि महज तीन में 50 लाख प्लेयर्स ने गेम को डाउनलोड कर लिया है। पबजी को भारत में प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिहाज से बैन किया गया था। उसके बाद गेम को डेलवप करने वाली कंपनी क्राफ्टोन ने चीन से नाता तोड़ लिया और फिर खुद गेम को भारत में लॉन्च किया, लेकिन अब Battlegrounds Mobile India के साथ भी चाइनीज कनेक्शन सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि Battlegrounds Mobile India का डाटा भी चीन के किसी सर्वर पर स्टोर हो रहा है। आइए जानते हैं पूरे मामले को...

पबजी के नए अवतार को डेवलप करने वाली कंपनी Krafton ने लॉन्चिंग से पहले कहा था कि वह गेम का संचालन भारत सरकार के नियमों के मुताबिक होगा और प्लेयर्स की प्राइवेसी कंपनी की पहली प्राथमिकता होगी। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गेम के एंड्रॉयड यूजर्स का डाटा चीन के सर्वर पर भेजा जा रहा है। इन सर्वर की लिस्ट में Tencent की सहायक कंपनियों का भी नाम आ रहा है। बता दें कि पहले भारत में पबजी का संचालन टैंसेंट ही करती थी।

IGN इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक चाइनीज सर्वर के साथ-साथ कई अन्य देशों में स्थित सर्वर पर भी Battlegrounds Mobile India का डाटा जा रहा है। इसका खुलासा sniffer एप से हुआ है। IGN का दावा है कि गेम का आईपी एड्रेस चीन के चाइना मोबाइल कम्यूनिकेशन कॉरपोरेशन से संबंधित था। रिपोर्ट के साथ सबूत के दौरान स्क्रीनशॉट भी शेयर किए गए हैं।
- Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, 6000mAh की बैटरी से है लैस
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: एक्सपर्ट के मुताबिक ios के लिए बेस्ट योग एप, जरूरी बातें भी जानें
- Battlegrounds Mobile India: बीटा वर्जन का डाउनलोड 50 लाख के पार, प्लेयर्स को मिले इनाम
- Flix Breeze TWS 110 Review: 400 दिनों की वारंटी वाला मेड इन इंडिया ईयरबड्स