Battlegrounds Mobile India: जुलाई अपडेट के बाद यूजर्स को हो रही परेशानी, कंपनी ने कहा- फिक्स करने के लिए कर रहे काम
गेम को डेवलप करने वाली दक्षिणा कोरियाई कंपनी क्राफ्टोन ने कहा है कि उसे इस समस्या के बारे में जानकारी मिली है और जल्द ही इसे एक अपडेट के दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

विस्तार
पबजी मोबाइल के नए अवतार बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) के लिए कंपनी ने हाल ही में एक अपडेट जारी किया था जिसका नाम सीजन 20 या C1S1 था। इस अपडेट के बाद बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के प्लेयर्स को कुछ दिक्कतें आ रही हैं। ये दिक्कतें यूनिकॉर्न सेट आउटफिट, लॉगिन रिवार्ड, UC (गेम करेंसी) में आ रही हैं। वहीं इस गेम को डेवलप करने वाली दक्षिणा कोरियाई कंपनी क्राफ्टोन ने कहा है कि उसे इस समस्या के बारे में जानकारी मिली है और जल्द ही इसे एक अपडेट के दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
पिछले साल पबजी मोबाइल को भारत में बैन कर दिया गया था जिसके बाद बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को 2 जुलाई 2021 को पबजी के नए अवतार के तौर पर भारत में लॉन्च किया गया है। लॉन्चिंग के पहले सप्ताह में ही बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को 34 मिलियन प्लेयर्स मिले हैं।
Krafton ने पिछले सप्ताह ही लॉन्चिंग के पहला अपडेट रिलीज किया था जिसका वर्जन 1.5.0 था। इस नए अपडेट के बाद प्लेयर्स को गेम में कई सारे नए फीचर्स मिले हैं लेकिन कुछ दिक्कतें भी इस अपडेट के साथ में आई हैं। कई प्लेयर्स का कहना है कि अपडेट के बाद गेम अटकने लगा है। इसके अलावा कई यूजर्स ने स्क्रीन लोडिंग समय को लेकर भी शिकायतें की हैं।
कई यूजर्स का दावा है कि गेम में शॉपिंग करने के बाद UC का पेमेंट तुरंत नहीं आ रहा है। यूजर्स को एरर मैसेज मिल रहा है। नए अपडेट के आने तक क्राफ्टोन ने प्लेयर्स से कहा है कि गेम की सेटिंग में जाकर कस्टमर केयर की मदद लें।
किसी के साथ शेयर नहीं किया जाएगा डाटा
क्राफ्टोन ने कहा है कि वह डाटा प्राइवेसी और डाटा सिक्योरिटी को पहली प्राथमिकता के तौर पर देख रही है और वह इसके लिए प्रतिबद्ध है। डाटा सिक्योरिटी के लिए कंपनी कई अन्य कंपनियों के साथ भी काम कर रही है। कंपनी ने कहा है कि BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के प्लेयर्स का पूरा डाटा भारतीय डाटा सेंटर पर ही स्टोर होगा और भारत सरकार के नियमों के मुताबिक होगा।
- Amazon Prime Day Sale: लैपटॉप पर 35,000 रुपये तक की छूट, 40 फीसदी छूट के साथ खरीदें स्मार्टफोन
- वॉयस ट्वीट के लिए एक साल बाद Twitter ने जारी किया ऑटोमेटिक कैप्शन का फीचर
- महंगाई की मार: OnePlus TV की कीमतों में 7,000 रुपये तक का इजाफा, हाल ही में महंगे हुए शाओमी के टीवी
- WhatsApp का चैट बैकअप भी जल्द होगा एंड यू एंड एन्क्रिप्टेड, हो रही है टेस्टिंग