वॉयस ट्वीट के लिए एक साल बाद Twitter ने जारी किया ऑटोमेटिक कैप्शन का फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 17 Jul 2021 12:46 PM IST
सार

ट्विटर ने हाल ही में अपने फ्लीट्स (Fleets) को बंद करने का फैसला लिया है जिसे पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग से पहले फ्लीट्स की टेस्टिंग करीब पांच महीने तक हुई थी

विज्ञापन
Twitter Rolls Out Automated Captions for Voice Tweets
Twitter Automated Captions - फोटो : twitter

    विस्तार

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने आखिरकार वॉयस ट्वीट के लिए कैप्शन जारी करना शुरू कर दिया है। Twitter ने पिछले साल वॉयस ट्वीट को रिलीज किया था। जून 2020 में ट्विटर वॉयस की लॉन्चिंग के बाद कैप्शन ना होने की वजह से ट्विटर को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी।

    अब एक साल बाद ट्विटर ने वॉयस मैसेज के साथ कैप्शन देना शुरू कर दिया है, हालांकि यह फिलहाल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसे धीरे-धीरे रिलीज किया जा रहा है। ट्विटर वॉयस का ऑटोमेटिक कैप्शन फिलहाल अंग्रेजी, जापानी, स्पैनिश, पुर्तगाली, तुर्की, हिंदी, फ्रेंच, कोरियन आदि को सपोर्ट कर रहा है। फिलहाल यह फीचर आईओएस डिवाइस के लिए उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    किसी वॉयस ट्वीट के साथ कैप्शन को देखने के लिए आपको CC के आइकन पर टैप करना होगा जो कि वॉयस ट्वीट के राइट कॉर्नर में सबसे ऊपर होगा। ट्विटर ने अंग्रेजी टेक्नोलॉजी वेबसाइट द वर्ज को बताया है कि वॉयस ट्वीट की लॉन्चिंग के दौरान उसके बाद इसके लिए अलग से कोई टीम नहीं थी, लेकिन अब वॉयस ट्वीट के लिए अलग से एक टीम काम कर रही है। ट्विटर अपने ऑडियो चैट ट्विटर स्पेस के साथ भी कैप्शन देने लगा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि ट्विटर ने हाल ही में अपने फ्लीट्स (Fleets) को बंद करने का फैसला लिया है जिसे पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग से पहले फ्लीट्स की टेस्टिंग करीब पांच महीने तक हुई थी और अब महज आठ महीने के अंदर ही फ्लीट्स को ट्विटर ने बंद करने का फैसला किया गया है।

    ट्विटर ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि फ्लीट्स को तीन अगस्त से बंद किया जा रहा है और एक नए फीचर पर काम हो रहा है। ट्विटर फ्लीट्स की टेस्टिंग पिछले साल जून में भारत, ब्राजील, इटली और दक्षिण कोरिया में शुरू हुई थी जो नवंबर तक चली। Twitter का कहना है कि फ्लीट्स को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें