Amazon Prime Day Sale: लैपटॉप पर 35,000 रुपये तक की छूट, 40 फीसदी छूट के साथ खरीदें स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 17 Jul 2021 01:52 PM IST
सार

अमेजन की इस बार की सेल में OnePlus, Xiaomi, Samsung, Apple, HP, Sony, Amazfit और Lenovo के प्रोडक्ट पर भारी छूट मिलने वाली है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

विज्ञापन
Amazon Prime Day Sale stars from 26th july rs 3000 Off on Laptops 40 percent off on smartphone
Amazon Prime Day Sale - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    Amazon Prime Day सेल की शुरुआत इस साल 26 से 27 जुलाई के बीच शुरू हो रही है। अमेजन की प्राइम डे सेल का आयोजन हर साल होता है। अमेजन की प्राइम डे सेल में स्मार्टफोन और तमाम कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर छूट मिलती है। अमेजन की इस बार की सेल में OnePlus, Xiaomi, Samsung, Apple, HP, Sony, Amazfit और Lenovo के प्रोडक्ट पर भारी छूट मिलने वाली है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    प्राइम डे सेल के दौरान Amazon ने स्मार्टफोन पर 40 फीसदी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक पर 60 फीसदी डिस्काउंट का एलान किया है। इसके अलावा HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    प्राइम डे सेल में iPhone 11, Redmi Note 10 Pro Max, OnePlus Nord CE 5G, Redmi Note 10S, Samsung Galaxy M31s, OnePlus 9R, Samsung Galaxy M51 और Redmi Note 10 को डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इनके अलावा Redmi 9 सीरीज के फोन और OnePlus 9, Oppo A74, Samsung Galaxy M31, Samsung Galaxy M12, और iQoo Z3 भी इस सेल में छूट के साथ बिकेंगे। iPhone 12 Pro और Mi 11X 5G पर भी छूट मिलेगा, हालांकि इन फोन पर कितनी छूट मिलेगी इसके बारे में अमेजन ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

    अमेजन की इस सेल में लैपटॉप पर 35,000 रुपये तक की छूट मिलेगी, वहीं स्पीकर, हेडफोन पर 70 फीसदी और स्मार्टवॉच पर 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा टेबल पर 75 फीसदी और प्रिंटर पर 50 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें