Battlegrounds Mobile: क्या ios के लिए भी शुरू हो गया रजिस्ट्रेशन, एंड्रॉयड पर हुए 2 करोड़ से भी ज्यादा रजिस्टर्ड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Jun 2021 05:10 PM IST
सार

कंपनी ने प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले प्लेयर्स को रिवार्ड देने का भी एलान किया है। एक नई रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि बैटग्राउंड मोबाइल इंडिया को पहले बीटा वर्जन रिलीज होगा और उसके बाद ही गेम को लॉन्च किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने इस संबंध में कुछ नहीं का है।

विज्ञापन
battlegrounds mobile india ios users pre registration available
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया: Battlegrounds Mobile India - फोटो : Battlegrounds Mobile India

    विस्तार

    पबजी मोबाइल को भारत में Battlegrounds Mobile India के नाम से लॉन्च किया गया है। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का प्री-रजिस्ट्रेशन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पहले से ही हो रहा है, वहीं अब आईओएस के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू होने की खबर वायरल हो गई है। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने आईओएस के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।

    गेम को डेवलप करने वाली कंपनी क्राफ्टोन ने आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी की वेबसाइट पर लिखा है कि आईओएस यूजर्स को हम रजिस्ट्रेशन के बारे में अपडेट करेंगे। एंड्रॉयड पर महज 1 सप्ताह में 2 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं।

    विज्ञापन

    18 जून को भारत में लॉन्च हो सकता है Battlegrounds Mobile India

    कंपनी ने आधिकारिक तौर तो लॉन्चिंग का एलान नहीं किया है लेकिन कई लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस गेम को 18 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले प्लेयर्स को रिवार्ड देने का भी एलान किया है। एक नई रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि बैटग्राउंड मोबाइल इंडिया को पहले बीटा वर्जन रिलीज होगा और उसके बाद ही गेम को लॉन्च किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने इस संबंध में कुछ नहीं का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लॉन्चिंग से पहले बैन की मांग

    अरुणाचल प्रदेश के विधायक Ninong Ering ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर Battlegrounds Mobile India को बैन करने की मांग की है, जबकि यह गेम अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि गेम को डेवलप करने वाली कंपनी क्राफ्टोन भारतीय कानून को दरकिनार करके गेम को लॉन्च कर रही है। Ninong Ering ने कहा है, 'थोड़े बदलाव के साथ यह पबजी को फिर से लॉन्च करने की ट्रिक है और कुछ नहीं। इसके जरिए लाखों नागरिकों का डाटा चोरी होगा और चाइनीज सरकार के अलावा अन्य विदेशी कंपनियों को डाटा बेचा जाएगा।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें