Realme GT 5G की ग्लोबल लॉन्चिंग आज, मैकबुक जैसा लैपटॉप भी हो सकता है लॉन्च
Realme GT 5G की शुरुआती कीमत 400 यूरो यानी करीब 35,700 रुपये हो सकती है। यह कीमत 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की होगी, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 450 यूरो यानी करीब 40,200 रुपये होगी।

विस्तार
रियलमी का नया स्मार्टफोन Realme GT 5G आज ग्लोबली लॉन्च होने वाला है। Realme GT 5G की लॉन्चिंग का वर्चुअल इवेंट होगा जिसे कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शाम के 5.30 बजे से देखा जा सकेगा। इस फोन के अलावा इस इवेंट में कंपनी Realme Book और Realme Pad को भी लॉन्च कर सकती है। बता दें कि Realme GT 5G को इसी साल मार्च में चीन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।
Realme GT 5G की शुरुआती कीमत 400 यूरो यानी करीब 35,700 रुपये हो सकती है। यह कीमत 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की होगी, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 450 यूरो यानी करीब 40,200 रुपये होगी। फोन को ब्लू ग्लास और येल्लो कलर में खरीदा जा सकेगा।
Realme GT 5G की स्पेसिफिकेशन
Realme GT 5G को 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। रियलमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX682 सेंसर होगा। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर होगा। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। Realme GT 5G में 65 वॉट की चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी मिल सकती है।
Realme Book, Realme Pad के फीचर्स
Realme Book लैपटॉप की कई तस्वीरें सामने आई हैं। रियलमी बुक की डिजाइन एपल के MacBook की तरह है। कहा जा रहा है कि रियलमी बुक लैपटॉप की बॉडी एल्यूमीनियम की होगी जिसमें 3:2 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले होगी। स्पीकर ग्रील नीचे की ओर होगा। लैपटॉप में बहुत ही कम बेजल मिलेगा और टॉप पर रियलमी का लोगो होगा। Realme Pad की भी एक तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि इसकी डिजाइन भी स्लिम होगी और किनारे शार्प होंगे। डिजाइन के मामले में रियलमी का यह पैड एपल के iPad Pro जैसा होगा।
- Airtel की बड़ी तैयारी: ग्रुरुग्राम में शुरू हुआ 5G का ट्रायल, मिल रही 1Gbps की स्पीड
- OnePlus Nord N200 5G के फीचर्स लीक, कम कीमत में मिल सकता है बहुत कुछ
- जानकारी: क्या वास्तव में खराब मौसम से इंटरनेट होता है प्रभावित, जानें क्या कहती है रिसर्च
- खुलासा : यूजर्स की निगरानी कर कानून व उपभोक्ताओं के बीच फंसी टेक कंपनियां