गूगल ने जारी किया बड़ा अपडेट, Pixel यूजर्स को फोन एप में ही मिला कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Aug 2021 10:34 AM IST
सार

गूगल ने पिछले साल कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए इसका अपडेट जारी किया था लेकिन अब इसे सभी के लिए जारी कर दिया गया है। गूगल फोन एप का अपडेटेड वर्जन गूगल प्ले-स्टोर पर लाइव हो गया है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल फोन एप का अपडेट भारत के भी कुछ यूजर्स को मिल रहा है।

विज्ञापन
Google Pixel Users Getting Native Call Recording Feature with Phone App in India
Google Phone App - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    गूगल ने अपने पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अपने फोन एप (Google Phone app) में ही ऑटोमेटिक कॉल रिकॉर्डर का अपडेट दे दिया है। गूगल पिक्सल यूजर्स को अब कॉल रिकॉर्ड करने के लिए किसी थर्ड पार्टी एप की जरूरत नहीं होगी। गूगल ने पिछले साल कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए इसका अपडेट जारी किया था लेकिन अब इसे सभी के लिए जारी कर दिया गया है।

    गूगल फोन एप का अपडेटेड वर्जन गूगल प्ले-स्टोर पर लाइव हो गया है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल फोन एप का अपडेट भारत के भी कुछ यूजर्स को मिल रहा है। गूगल कॉल रिकॉर्डिंग का अपडेट धीरे-धीरे सभी देशों के लिए जारी कर रहा है। नए अपडेट के साथ रिकॉर्डिंग ऑटो डिलीट का भी विकल्प मिलेगा, हालांकि इसके लिए एक सेटिंग करनी होगी कि आप अपनी कॉल रिकॉर्डिंग को कितनी देर बाद डिलीट करना चाहते हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि इसी साल अप्रैल में गूगल ने अपने फोन एप के लिए एक अपडेट जारी किया था जिसके बाद अनजान नंबर से आने वाले कॉल अपने आप रिकॉर्ड हो जाएंगे, हालांकि इसके लिए भी एक सेटिंग करनी होगी। गूगल फोन एप में दिख रहे मीनू बटन पर क्लिक करना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उसके बाद call recording के विकल्प पर क्लिक करना होगा और फिर numbers not in your contacts के विकल्प पर क्लिक करना होगा और अंत में Always Record को विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद आपके नंबर पर अनजान नंबर से आने वाले फोन कॉल अपने आप रिकॉर्ड हो जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें