Battlegrounds Mobile India: बीटा वर्जन का डाउनलोड 50 लाख के पार, प्लेयर्स को मिले इनाम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Jun 2021 11:04 AM IST
सार

उन सभी एंड्रॉयड फोन को Battlegrounds Mobile India गेम सपोर्ट करेगा जिनमें कम-से-कम 2 जीबी रैम और एंड्रॉयड वर्जन 5.1.1 हो। वैसे भी आजकल अधिकतर फोन 2 जीबी रैम के साथ ही आ रहे हें।

Battlegrounds Mobile India Crosses 5 Million Downloads in Early Access says krafton
Battlegrounds Mobile India - फोटो : amarujala

    विस्तार

    पबजी मोबाइल के नए अवतार बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) को 18 जून को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है। पबजी मोबाइल को पिछले साल भारत में बैन कर दिया गया था जिसके बाद क्राफ्टोन ने Battlegrounds Mobile India को भारत में लॉन्च किया है। Battlegrounds Mobile India का फिलहाल बीटा वर्जन ही रिलीज किया गया है। कंपनी का दावा है कि बीटा वर्जन (अर्ली एक्सेस) को महज तीन दिन में 50 लाख से अधिक प्लेयर्स ने डाउनलोड किए हैं। गेम को अब गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    इस उपलब्धि पर Krafton ने अपने सभी प्लेयर्स को इनाम के रूप में क्रेट कूपन दिया है। सभी प्लेयर्स को ‘5M Downloads Gift' का नोटिफिकेशन मिला है। सभी प्लेयर्स को फ्री कूपन मिले हैं जिनका इस्तेमाल वे क्लासिक क्रेट और खरीदने और रैंडम रिवॉर्ड में कर सकते हैं। सबसे पहले कंपनी ने 17 जून को कुछ प्लेयर्स के लिए अर्ली एक्सेस लाइव हुआ था, फिर बाद में डाउनलोडिंग बंद कर दी गई थी। उसके बाद फिर 18 जून को सभी प्लेयर्स के लिए बीटा वर्जन को उपलब्ध कराया गया। नया गेम भी काफी हद तक पबजी जैसा ही है।

    कौन-कौन से फोन को करेगा सपोर्ट

    बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम के बीटा वर्जन की साइज 721MB है। यह गेम काफी हद तक पबजी जैसा ही है। नए गेम में ब्लड का रंग लाल की बजाय ग्रीन है। मैप और सेटिंग्स भी पबजी जैसे ही हैं। बैटलग्राउंड मोबाल इंडिया गेम को Krafton ने तैयार किया है और कंपनी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि किन-किन फोन और ऑपरेटिंग सिस्टम को यह गेम सपोर्ट करेगा। कंपनी के बयान के मुताबिक उन सभी एंड्रॉयड फोन को Battlegrounds Mobile India गेम सपोर्ट करेगा जिनमें कम-से-कम 2 जीबी रैम और एंड्रॉयड वर्जन 5.1.1 हो। वैसे भी आजकल अधिकतर फोन 2 जीबी रैम के साथ ही आ रहे हें। इस लिस्ट में Tecno Spark 7, Samsung Galaxy M01 Core जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। वैसे यदि आप Battlegrounds Mobile India का बेहतर आनंद लेना चाहते हैं तो आपको 15,000-20,000 रुपये की रेंज में स्मार्टफोन खरीदना चाहिए। ऐसे फोन में आप हाई-फ्रेम रेट पर गेम खेल सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें