Apple TV+ का एक साल वाला फ्री सब्सक्रिप्शन खत्म, 30 जून से बदल रहा ऑफर
फ्री सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद आपको 4.99 डॉलर यानी करीब 365 रुपये प्रति महीने देने होंगे, हालांकि भारत में एपल टीवी प्लस का मासिक शुल्क 99 रुपये है। सब्सक्रिप्शन के साथ आपको एपल के ऑरिजनल शोज को डाउनलोड करने की भी सुविधा मिलती है।

विस्तार
एपल डिवाइस के साथ एक साल के लिए फ्री में मिलने वाला Apple TV+ का सब्सक्रिप्शन अब खत्म हो रहा है। अब कंपनी नई डिवाइस के साथ महज तीन महीने के लिए Apple TV+ का फ्री सब्सक्रिप्शन देगी। इसकी शुरुआत 1 जुलाई 2021 से हो रही है। एपल के इस ऑफर की शुरुआत नवंबर 2019 में हुई थी जिसके बाद आईफोन, आईपैड जैसे प्रोडक्ट खरीदने पर ग्राहकों को एक साल के लिए Apple TV+ का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा था। 30 जून को यह ऑफर खत्म हो रहा है।
एपल डिवाइस के साथ एक साल के लिए Apple TV+ का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर अक्तूबर 2020 में ही खत्म हो गया था जिसे बाद में कंपनी ने 30 जून तक बढ़ाया था। एपल टीवी प्लस की मेंबरशिप परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी शेयर की जा सकती है। यदि आपके पास Apple TV+ का सब्सक्रिप्शन है तो आप अपने परिवार के अधिकतम 5 सदस्यों के साथ इसे शेयर कर सकते हैं। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपकी डिवाइस का लेटेस्ट अपडेट होना जरूरी है।
फ्री सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद आपको 4.99 डॉलर यानी करीब 365 रुपये प्रति महीने देने होंगे, हालांकि भारत में एपल टीवी प्लस का मासिक शुल्क 99 रुपये है। सब्सक्रिप्शन के साथ आपको एपल के ऑरिजनल शोज को डाउनलोड करने की भी सुविधा मिलती है।
बता दें कि हाल ही में एपल ने WWDC 2021 में iOS 15 को लॉन्च किया है। iOS 15 के साथ iMessage और FaceTime को लेकर कई तरह के बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा प्राइवेसी को लेकर भी कई फीचर्स लॉन्च किए गए हैं। इसके अलावा शेयरिंग के लिए सिस्टमवाइड सपोर्ट है। डिवाइस इंटेलिजेंस के लिए कई सारे अपडेट दिए गए हैं।
iOS 15 का अपडेट iPhone 6s से लेकर अभी तक लॉन्च हुए सभी आईफोन यानी आईफोन 12 सीरीज के सभी मॉडल को मिलेगा। पब्लिक बीटा अगले महीने रिलीज होगा। iOS Quickpath स्वाइप कीबोर्ड के लिए हिंदी का भी सपोर्ट दे दिया गया है। WWDC 2021 में iPadOS 15 को भी पेश किया गया है। इसके अलावा कई सारे नए फीचर्स के साथ watchOS 8 की भी घोषणा हुई है।
- Realme GT 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 35 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी बैटरी
- OnePlus Nord CE 5G की भारत में पहली ओपन सेल आज, जानें ऑफर्स और कीमत
- Covid 19: कोरोना संक्रमण और लोगों की गतिविधियों की पलपल जानकारी देता है यह पोर्टल
- 4G फीचर फोन: जियो फोन से भी बढ़िया फोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 2500 रुपये से भी कम