OnePlus Nord CE 5G की भारत में पहली ओपन सेल आज, जानें ऑफर्स और कीमत
OnePlus Nord CE 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 दिया गया है। फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया गया है

विस्तार
वनप्लस नॉर्ड सीरीज के नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 5G की आज यानी 16 जून को भारत में पहली ओपन सेल है। OnePlus Nord CE 5G को आज दोपहर 12 बजे अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। OnePlus Nord CE 5G को हाल ही में भारत में तीन कॉन्फिग्रेशन और तीन कलर वेरियंट में पेश किया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के अलावा पंचहोल डिस्प्ले दी गई है।
OnePlus Nord CE 5G की कीमत
OnePlus Nord CE 5G की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,999 रुपये है। फोन के टॉप वेरियंट यानी 12 जीबी रैम और 256 जीबी की कीमत 27,999 रुपये है। OnePlus Nord CE 5G ब्लू वॉयड, चारकोल इंक और सिल्वर रे कलर में अमेजन इंडिया और वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर पर मिलेगा। HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।
OnePlus Nord CE 5G की स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord CE 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 दिया गया है। फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ Adreno 619 GPU ग्राफिक्स, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी है।
OnePlus Nord CE 5G का कैमरा
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/2.25 है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर दिया गया है जिसके साथ भी का सपोर्ट है। कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो सकेगी।
OnePlus Nord CE 5G की बैटरी
वनप्लस के इस नए फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS/NaVIC, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में सुपर लिनियर स्पीकर है जिसके साथ न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट है। इसमें 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ Warp Charge 30T Plus का सपोर्ट है।
- Covid 19: कोरोना संक्रमण और लोगों की गतिविधियों की पलपल जानकारी देता है यह पोर्टल
- 4G फीचर फोन: जियो फोन से भी बढ़िया फोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 2500 रुपये से भी कम
- Battlegrounds Mobile: क्या ios के लिए भी शुरू हो गया रजिस्ट्रेशन, एंड्रॉयड पर हुए 2 करोड़ से भी ज्यादा रजिस्टर्ड
- Vivo Y1s का नया वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 9490 रुपये