4G फीचर फोन: जियो फोन से भी बढ़िया फोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 2500 रुपये से भी कम
आईटेल के पहले 4जी फीचर फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें वाई-फाई हॉटस्पॉट दिया गया है जो कि एक बड़ा फीचर है। जियो फोन में हॉटस्पॉट की सुविधा नहीं है। आईटेल के इस पहले 4जी फीचर फोन को itel Magic 2 4G नाम दिया गया है। इसके साथ एक बार में 8 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकेगा।

विस्तार
जियो ने जब 2018 में दुनिया का पहला 4जी फीचर फोन लॉन्च किया था तो पूरी दुनिया में तहलका मच गया था। जियो फोन दुनिया का पहला फीचर फोन है जिसमें 4जी का सपोर्ट दिया गया है। जियो के बाद नोकिया, इंटेक्स और माइक्रोमैक्स जैसी कंपनियों ने भी अपने फीचर फोन को 4जी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया और अब स्मार्टफोन ब्रांड itel ने अपना पहला 4जी फीचर फोन भारतीय बाजार में उतार दिया है। आईटेल के पहले 4जी फीचर फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें वाई-फाई हॉटस्पॉट दिया गया है जो कि एक बड़ा फीचर है। जियो फोन में हॉटस्पॉट की सुविधा नहीं है। आईटेल के इस पहले 4जी फीचर फोन को itel Magic 2 4G नाम दिया गया है। इसके साथ एक बार में 8 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकेगा। आइए जानते हैं आइटेल के इस शानदार 4जी फीचर फोन के बारे में विस्तार से....
itel Magic 2 4G फीचर फोन में 4जी कनेक्टिविटी, लंबी बैटरी और वाई-फाई हॉटस्पॉट जैसे फीचर्स हैं। इसकी कीमत 2,349 रुपये रखी गई है। ऐसे में इसका मुकाबला जियो फोन और जियो फोन 2 से है। इस फोन से एक साथ 8 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है यानी यह फोन आपके लिए हॉटस्पॉट डिवाइस का भी काम करेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 2G,3G, 4G, Wi-Fi और ब्लूटूथ V2.0 है।
इसमें 2.4 इंच की 3डी कर्व्ड डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 1900एमएएच की बैटरी है और 8 प्री-लोडेड गेम भी हैं। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, गुजराती समेत कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट है। यह फोन ब्लू और ब्लैक में खरीदा जा सकेगा। इसमें किंग वॉयस, ऑटो कॉल रिकॉर्डर, वन टच म्यूट जैसे फीचर्स हैं।
- Battlegrounds Mobile: क्या ios के लिए भी शुरू हो गया रजिस्ट्रेशन, एंड्रॉयड पर हुए 2 करोड़ से भी ज्यादा रजिस्टर्ड
- Covid 19: कोरोना संक्रमण और लोगों की गतिविधियों की पलपल जानकारी देता है यह पोर्टल
- Vivo Y1s का नया वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 9490 रुपये
- काम की बात: व्हाट्सएप पर आए फर्जी मैसेज को ऐसे पहचानें, ये हैं 10 तरीके