Apple Best App 2024: एपल ने एप स्टोर के बेस्ट एप की लिस्ट जारी की, यह बना iPhone एप ऑफ द ईयर
एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा, "हम इस प्रभावशाली डेवलपर्स के समूह को सम्मानित करते हुए उत्साहित हैं, जो एपल उपकरणों और तकनीक का उपयोग कर उपयोगकर्ताओं के जीवन को समृद्ध बनाने वाले अनुभव प्रदान कर रहे हैं।'

विस्तार
एपल ने 2024 के एप स्टोर अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा कर दी है, जिसमें 17 एप्स और गेम्स को सम्मानित किया गया है। इन विजेताओं को 45 फाइनलिस्ट में से एप स्टोर एडिटर्स द्वारा चुना गया, जो उपयोगकर्ता अनुभव, डिजाइन और इनोवेशन के उच्चतम स्तर को दर्शाते हैं।
एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा, "हम इस प्रभावशाली डेवलपर्स के समूह को सम्मानित करते हुए उत्साहित हैं, जो एपल उपकरणों और तकनीक का उपयोग कर उपयोगकर्ताओं के जीवन को समृद्ध बनाने वाले अनुभव प्रदान कर रहे हैं और अपनी समुदायों पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं। इस साल के विजेताओं की असाधारण उपलब्धियां यह दिखाती हैं कि एप्स के माध्यम से कितनी अद्भुत रचनात्मकता सामने आ सकती है।"
- iPhone ऐप ऑफ द ईयर: Kino, Lux Optics In
- iPad एप ऑफ द ईयर: Moises, Moises Systems Inc
- Mac एप ऑफ द ईयर: Adobe Lightroom, Adobe Inc
- Apple Vision Pro एप ऑफ द ईयर: What If…? An Immersive Story, Disney
- Apple Watch एप ऑफ द ईयर: Lumy, Raja V
- Apple TV एप ऑफ द ईयर: F1 TV, Formula One Digital Media Limited
- Outage: व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा ChatGPT भी हुआ था डाउन, कंपनी ने कहा- अब सब ठीक है
- कार्रवाई: सरकार ने डिजिटल धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 1,700 स्काइप आईडी और 59,000 व्हाट्सएप अकाउंट किए ब्लॉक
- Social Media: मैसेजिंग एप बन रहे सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द, ऑनलाइन कट्टरपंथ को रोकना बड़ी चुनौती
- दुनिया के सबसे तेज इंटरनेट वाले 10 देश