Gaming App: आईफोन, आईपैड, मैक और टीवी के लिए स्पेशल गेम एप लॉन्च करेगा एपल, चल रही तैयारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 May 2025 12:41 PM IST
सार

यह एप Game Centre की जगह लेगा, जो अब तक Apple का गेमिंग-सेंट्रिक सोशल नेटवर्क था। इसमें यूजर्स को इन-गेम अचीवमेंट्स और लीडरबोर्ड, गेमिंग एक्टिविटी और नोटिफिकेशन, अन्य प्लेयर्स से संवाद की सुविधा और नए गेम्स और ट्रेंडिंग टाइटल्स पर Apple का एडिटोरियल कंटेंट मिलेंगे।

विज्ञापन
Apple Reportedly Plans to Launch Dedicated Gaming App for iPhone iPad Mac and TV
apple game console - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Apple अपने यूजर्स के लिए गेमिंग के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नया डेडिकेटेड गेमिंग एप लॉन्च करने की तैयारी में है, जो iPhone, iPad, Mac और Apple TV पर प्री-इंस्टॉल्ड मिलेगा। इस एप के जरिए यूजर गेम्स को लॉन्च कर सकेंगे, इन-गेम अचीवमेंट्स और एक्टिविटी देख सकेंगे, और नए गेम्स पर Apple का एडिटोरियल कंटेंट भी पढ़ सकेंगे।

    Apple का नया Gaming App क्या होगा खास?

    यह एप Game Centre की जगह लेगा, जो अब तक Apple का गेमिंग-सेंट्रिक सोशल नेटवर्क था। इसमें यूजर्स को इन-गेम अचीवमेंट्स और लीडरबोर्ड, गेमिंग एक्टिविटी और नोटिफिकेशन, अन्य प्लेयर्स से संवाद की सुविधा और नए गेम्स और ट्रेंडिंग टाइटल्स पर Apple का एडिटोरियल कंटेंट मिलेंगे।

    विज्ञापन

    Mac यूजर्स को मिलेगा खास फीचर

    ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, Mac पर यह एप ऐसे गेम्स भी दिखा सकेगा जो App Store से बाहर से डाउनलोड किए गए हों। यह Mac और iPhone दोनों के लिए iOS 19 में शामिल किया जाएगा, जिसकी झलक जून 2025 में होने वाले WWDC (वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस) में देखने को मिल सकती है। यह नया गेमिंग एप सितंबर 2025 में यूज़र्स के लिए जारी किया जा सकता है, यानी उसी समय जब Apple अपने नए iPhone मॉडल्स लॉन्च करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें