WhatsApp Web: आ रहा है नया फीचर, एक ही जगह से मीडिया को मैनेज करना होगा आसान
संभव है कि भविष्य में WhatsApp, लॉक्ड चैट्स की मीडिया को देखने के लिए सीक्रेट कोड एंटर करने का विकल्प दे। फिलहाल यह फीचर केवल डेवेलपमेंट स्टेज में है और बीटा टेस्टर्स को भी इसकी एक्सेस नहीं दी गई है। आने वाले हफ्तों में जब बीटा वर्जन रोलआउट होगा, तब इसके और भी डिटेल्स सामने आ सकते हैं।

विस्तार
WhatsApp जल्द ही अपने वेब वर्जन पर एक नया और बेहद ही काम का फीचर लाने की तैयारी में है। इस नए फीचर को “Chat Media Hub” कहा जा रहा है, जो यूजर्स को उनके व्हाट्सएप अकाउंट से जुड़े सभी मीडिया, डॉक्युमेंट्स और लिंक को एक ही जगह पर देखने और मैनेज करने की सुविधा देगा। फिलहाल ऐसा मीडिया ब्राउजर फीचर केवल WhatsApp के एंड्रॉयड और iOS एप में मौजूद है, लेकिन अब इसे वेब क्लाइंट पर भी लाया जा रहा है।
यह एक सेंट्रलाइज्ड मीडिया ब्राउजर होगा, जो यूजर के सभी चैट्स (ग्रुप और पर्सनल) से इमेज, वीडियो, GIF, डॉक्युमेंट्स और लिंक को एक साथ दिखाएगा। इसमें तीन मुख्य टैब होंगे जिनमें Media: सभी फोटो, वीडियो और GIF, Documents: भेजे गए या प्राप्त सभी दस्तावेज और Links: सभी वेब लिंक शामिल होंगे।
- बैच ऑपरेशन्स:एक साथ कई मीडिया फाइल्स को चुनकर डाउनलोड, फॉरवर्ड या डिलीट किया जा सकता है।
- सर्च बार और सॉर्टिंग:यूजर्स मीडिया को तारीख या साइज के आधार पर खोज और छांट सकेंगे।
- कंटेक्स्ट व्यू:डॉक्युमेंट्स और लिंक के साथ भेजने वाले का नाम और भेजे जाने का समय भी दिखेगा।