कार्रवाई: एपल ने लिया बड़ा एक्शन, एप स्टोर से हटाया AI नग्न फोटो बनाने वाला APP
यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह के एप्स पर कार्रवाई हुई है। इससे पहले साल 2022 में भी एपल और गूगल ने इस तरह के कई सारे एप्स को अपने एप स्टोर से डिलीट किए थे। पिछले दो साल में डीपफेक एआई एप की संख्या काफी बढ़ गई है। इस तरह के एप्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल स्कूल और कॉलेज में हो रहा है।

विस्तार
एपल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने एप स्टोर से तीन ऐसे मोबाइल एप्स को डिलीट कर दिया है जो नग्न तस्वीरें बना रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक इन एप्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का सपोर्ट था जिसकी मदद से किसी भी फोटो को नग्न बनाया जा सकता था। 404 मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन एप्स के विज्ञापन इंस्टाग्राम पर देखे गए थे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल को इन एप्स के बारे में मेटा एड लाइब्रेरी से जानकारी मिली है जो कि सार्वजनिक है यानी मेटा की एड लाइब्रेरी को आप भी देख सकते हैं। इससे यह पता चलता है कि एपल के एप स्टोर पर ये एप्स मौजूद थे लेकिन इसकी जानकारी उसे नहीं थी।
इंस्टाग्राम से इन एड को अब हटा दिया गया है। तीन में से दो एप के विज्ञापन वेबसाइट के लिए थे। इन एप्स के साथ फेस स्वैप और अनड्रेस जैसे कीवर्ड का इस्तेमाल किया गया है। इन एप्स का दावा था कि ये किसी भी फोटो से कपड़े हटा सकते हैं।
- WhatsApp: चैनल के लिए कंपनी ने जारी किए नए फीचर्स, यहां देखें सभी की डिटेल
- AI: अजीम प्रेमजी की कंपनी ने एआई पर लगाया बड़ा दांव, एआई स्टार्टअप में करेगी 10 अरब डॉलर का निवेश
- WhatsApp: सता रहा है व्हाट्सएप डेटा लीक होने का डर, इन टिप्स से सेफ करें अपनी चैट
- स्मार्टफोन के इन छुपे हुए फीचर्स को जरूर करें यूज