Apple Arcade में जुड़े 30 नए गेम, दो नई कैटेगरी भी हुईं शामिल
दो कैटेगरी को जोड़ा गया है उनके नाम Timeless Classics और App Store Greats हैं। अब Apple Arcade में 180 से अधिक गेम हो गए हैं।

विस्तार
Apple Arcade में 30 नए गेम जुड़ गए हैं। इसके अलावा दो नई कैटेगरी भी शामिल हुई हैं जिसे लेकर एपल का कहना है कि इससे लोगों को गेम खोजने में आसानी होगी। बता दें कि Apple Arcade एक सब्सक्रिप्शन गेमिंग सेवा है जिसमें बिना किसी विज्ञापन के गेम खेलने का मौका मिलता है और साथ ही अनलॉक गेम को खेलने का मौका मिलता है। इसके अलावा आप अपने सब्सक्रिप्शन को परिवार के छह लोगों के साथ शेयर भी कर सकेंगे।
Apple Arcade में जिन गेम को जोड़ा गया है उनमें NBA 2K21 Arcade एडिशन, Star Trek: Legends और Oregon Trail आदि शामिल हैं। इसके अलावा जिन दो कैटेगरी को जोड़ा गया है उनके नाम Timeless Classics और App Store Greats हैं। अब Apple Arcade में 180 से अधिक गेम हो गए हैं।
Timeless Classics में Good Sudoku, Chess — Play & Learn और Backgammon जैसे गेम्स मिलते हैं। दूसरी कैटेगरी यानी App Store Greats में Threes!, Mini Metro और Fruit Ninja Classic जैसे गेम्स मिलते हैं। इससे पहले एपल आर्क्ड में केवल Arcade Originals कैटेगरी थी।
Star Trek गेम को भी लॉन्च कर दिया गया है। इसके अलावा Apple Arcade में Fantasian, Wonderbox: The Adventure Maker, World of Demons, Clap Hanz Golf और Taiko no Tatsujin: Pop Tap Beat जैसे गेम भी जुड़े हैं।
बता दें कि Apple Arcade एक सब्सक्रिप्शन आधारित गेमिंग सर्विस है जिसकी मासिक कीमत 99 रुपये है। नए iPhone, iPad, iPod touch, Mac और Apple TV खरीदने वालों ग्राहकों को तीन महीने के लिए Apple Arcade की सेवा फ्री में मिल रही है।
- Tata Sky Offers: सस्ते में मिल रहे तीन सेटटॉप बॉक्स, सीमित समय के लिए है ऑफर
- जल्द ही डेस्कटॉप के लिए उपलब्ध होगा ट्विटर स्पेस, स्क्रीनशॉट से हुई पुष्टि
- अपकमिंग फोन: इस महीने भारत आ रहे ये दमदार स्मार्टफोन, खरीदने से पहले लिस्ट देख लें
- Redmi Smart X55 Review: कितना दम है रेडमी के पहले एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी में?