Update: गूगल फाइंड माए डिवाइस एप में मिलेगा धांसू फीचर, यूजर्स को होगा बड़ा फायदा
लोकप्रिय टेक कंपनी गूगल अपने फाइंड माए डिवाइस एप में एक कमाल का फीचर लाने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से अपना काम कर सकेंगे। आगे जानिए इस खबर में क्या है फीचर की पूरी डिटेल।

विस्तार
गूगल वक्त-वक्त पर अपने एप में यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट लाता रहता है। ऐसे में गूगल फाइंड माए डिवाइस एप में एक कमाल का फीचर आने वाला है। आपने सही पढ़ा, इस एप की मदद से लोग अपना गुम हुआ और चोरी हुआ फोन आसानी से खोज सकते हैं। इस एप में अब नया प्राइवेसी फीचर आने वाला है। आने वाले नए अपडेट से यूजर्स को काफी बड़ा फायदा होगा। चलिए आगे जानते हैं कि क्या है पूरी डिटेल।
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गूगल फाइंड माए डिवाइस एप में बायोमेट्रिक अनलॉकिंग फंक्शन फीचर दिया जाएगा। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि अभी तक इस एप को खोलने के लिए गूगल अकाउंट पासवर्ड दर्ज करना होता है। ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो दावा किया जा रहा है कि गूगल फाइंड माए डिवाइस में बायोमेट्रिक लॉगइन फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
गूगल इस एप में फिंगरप्रिंट और चेहरे से पहचान का फीचर लाएगा। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होगी। गूगल के नए अपडेट के आने से एंड्रॉयड यूजर्स को काफी बड़ा फायदा होगा। फोन गुम होने या फिर चोरी होने पर यूजर्स बायोमेट्रिक लॉगइन कर पाएंगे। ऐसे में नए अपडेट से यूजर्स को एप में एक्सेस लेने में बेहद आसानी हो जाएगी। इसके साथ फोन को खोजने में काफी आसानी होगी।