बेहद काम का है फेसबुक मैसेंजर का ये खास फीचर

अमर उजाला

Mon, 27 May 2024

Image Credit : Freepik

देश में फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के करोड़ों यूजर्स हैं, ऐसे में अगर आप मैसेंजर के जरिए भेजे गए मैसेज को एडिट करना चाहते हैं तो आगे जानिए क्या है प्रोसेस। 

Image Credit : Freepik

यहां पर आपको इस बात का ध्यान रखना है कि मैसेज को सिर्फ 15 मिनट के समय तक ही एडिट किया जा सकता है। इसके बाद सीमा समाप्त हो जाएगी। 

Image Credit : Freepik

ये फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों में उपलब्ध है। डेस्कटॉप पर फेसबुक मैसेंजर के इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। 

Image Credit : Freepik

इस फीचर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन में फेसबुक मैसेंजर खोलें। 

Image Credit : Freepik

इसके बाद मैसेंजर में भेजे गए जिस मैसेज को एडिट करना चाहते हैं, उसे तलाश करके थोड़ी देर के लिए दबाकर रखें। इसके बाद मेन्यू में कई सारे विकल्प आ जाएंगे। 

Image Credit : Freepik

मेन्यू में एडिट के विकल्प को चुनें और उस पर क्लिक करें। 

Image Credit : Freepik

मैसेज में जो भी बदलाव करना चाहते हैं, उसे करें और सही से जांच कर लें। 

Image Credit : Freepik

मैसेज एडिट करने के बाद कंफर्म या फिर सेव पर क्लिक करें। 

Image Credit : Freepik

ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद एडिट किया गया मैसेज दोनों तरफ बदला हुआ नजर आएगा। साथ ही बदले गए मैसेज में एडिटिड लिखा हुआ दिखेगा। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More