अलर्ट: व्हाट्सएप के सारे मैसेज पढ़ता है यह मैलवेयर एप, तुरंत करें डिलीट
FlixOnline को लेकर दावा तो नेटफ्लिक्स के ग्लोबल कंटेंट दिखाने का है लेकिन इसकी सच्चाई यह है कि इसे खासतौर पर व्हाट्सएप एप की जासूसी करने के लिए डिजाइन किया गया है।

विस्तार
एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए एक बार फिर से अलर्ट जारी हो गया है। पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप एक एप काफी वायरल हो रहा है। इस एप का नाम FlixOnline है। इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह नेटफ्लिक्स का क्लोन एप है और इस पर आप मुफ्त में नेटफ्लिक्स के ग्लोबल कंटेंट देख सकते हैं, हालांकि इस एप की सच्चाई कुछ और ही है।
FlixOnline को लेकर दावा तो नेटफ्लिक्स के ग्लोबल कंटेंट दिखाने का है लेकिन इसकी सच्चाई यह है कि इसे खासतौर पर व्हाट्सएप एप की जासूसी करने के लिए डिजाइन किया गया है। FlixOnline चुपके से व्हाट्सएप के सभी नोटिफिकेशन पर नजर रखता है और कई बार ऑटोमेटिक रिप्लाई भी कर देता है।
गूगल ने प्ले-स्टोर से इस एप को अब हटा दिया है, लेकिन यदि आपने पहले डाउनलोड कर लिया है तो आपको भी इसे तुरंत डिलीट कर देना चाहिए। इस एप को अभी तक सैकड़ों लोगों ने डाउनलोड कर लिया है।
साइबर सिक्योरिटी फर्म चेकप्वाइंट ने सबसे पहले इस एप के बारे में जानकारी दी। चेकप्वाइंट की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एप फोन में इंस्टॉल होने के बाद नोटिफिकेशन समेत कई तरह की परमिशन लेता है और यह अन्य सभी एप के ऊपर दिखता है। नोटिफिकेशन पैनल में भी यह सबसे ऊपर ही रहता है।
एक बार फोन में इंस्टॉल होने के बाद यह व्हाट्सएप के सारे मैसेज पढ़ता है और हैकर को भी अपने आप मैसेज करता है। हैकर को भेजे जाने वाले मैसेज के साथ यह एप एक लिंक भी भेजता है जिसके जरिए हैकर के पास आपके फोन की पूरी जानकारी पहुंचती है। ऐसे मैलवेयर को “wormable” कहा जाता है यानी ये अपने आप ही फैलते हैं।
- सुविधा : सिग्नल ने किया बड़ा एलान, व्हाट्सएप की टक्कर में लॉन्च हुआ सिक्योर पेमेंट फीचर
- गूगल को ऑरैकल के साथ कॉपीराइट विवाद में मिली जीत, प्रौद्योगिकी कंपनियों ने ली राहत की सांस
- सैमसंग ने पुराने स्मार्टफोन को बना दी मेडिकल डिवाइस, जानें काम करने का तरीका
- Oppo Reno 5Z 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, Oppo F19 Pro+ का है री-ब्रांडेड वर्जन