Amazon ने भारत में बंद किया अपना ios एप, अब नया एप करना होगा डाउनलोड

अमेजन इंडिया ने अपने आईओएस एप को भारत में आखिरकार बंद कर दिया है। आईफोन यूजर्स अब अमेजन का पहले वाला मोबाइल एप इस्तेमाल नहीं कर सकते। अमेजन एप खोलने पर ग्राहकों को वेबसाइट इस्तेमाल करने या फिर नया एप डाउनलोड करने का नोटिफिकेशन मिल रहा है।
अमेजन के आईओएस के लिए नए एप का नाम Amazon India - Shop and Pay हो गया है। अब आईओएस यूजर्स को यही एप इस्तेमाल करना होगा या फिर वेबसाइट से ही काम चलाना होगा। अमेजन इंडिया पिछले कई महीनों से हर बार एप को ओपन करने पर अपडेट का नोटिफिकेशन दिखाता था, जबकि वास्तव में एप अपडेट होता ही नहीं था। अमेजन के नए एप में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) QR कोड का सपोर्ट दिया गया है। इसके लिए ग्राहकों को अमेजन पे यूपीआई में साइनअप करना होगा।
यदि आपके आईफोन में पहले से अमेजन का एप है तो आप उसे इस्तेमाल नहीं कर सकते। एप को ओपन करने पर अमेजन इंडिया की साइट अपने आप ब्राउजर में खुल रही है। ऐसे में आप अमेजन का पुराना एप एक्सेस नहीं कर सकते।
पुराने एप में कंपनी Support for this app will stop soon नोटिफिकेशन भी दे रही है। कंपनी ने कहा है कि नए एप में भी यूजर्स की शॉपिंग हिस्ट्री, अमेजन पे बैलेंस और बिलिंग एड्रेस मौजूद रहेगा। अमेजन ने पुराने एप को बंद करने के पीछे का कारण नहीं बताया है।
- मोबाइल के कैमरे से जानें कौन-सा सामान चीन का है और कौन-सा भारत का, यह है तरीका
- चीनी TikTok को टक्कर देने वाले एप Mitron ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक करोड़ यूजर्स ने किया डाउनलोड
- असली आधार नंबर नहीं करना चाहते हैं शेयर, तो इस तरह बनाएं वर्चुअल आईडी
- समाचार के बदले प्रकाशनों को पैसे देगा गूगल, इन देशों से हुई शुरुआत