मोबाइल के कैमरे से जानें कौन-सा सामान चीन का है और कौन-सा भारत का, यह है तरीका

भारत-चीन सीमा विवाद के बाद से देश में चीन के हर चीज का बहिष्कार हो रहा है। सेना के जवान भी देश के नागरिकों से चाइनीज सामान और एप के बहिष्कार की अपील कर रहे हैं। कई लोगों ने चाइनीज टीवी को तोड़कर भी चीन का विरोध किया है। ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। भारत में चीन के प्रोडक्ट की संख्या इतनी ज्यादा है कि अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कौन-सा प्रोडक्ट चीन का है और कौन-सा नहीं, लेकिन आप अपने फोन से ही इसके बारे में पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं...

सबसे पहले आपको बता दें कौन-सा सामान चीन का है और कौन-सा नहीं, इसका पता लगाने के लिए आपको एक एप की मदद लेनी होगी जो कि मेड इन इंडिया है। यह एप आपके फोन के कैमरे की मदद से आपको बताएगा कि कौन-सा प्रोडक्ट चीन का है और कौन-सा नहीं है।

इस एप का नामMade In Indiaहै और इसे आप फ्री में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप को हाल ही में 12 जून को प्ले-स्टोर पर पब्लिश किया गया है। इस एप को गुरुग्राम की कंपनी The91Apps ने तैयार किया है। प्ले-स्टोर पर एप की रेटिंग 5 में से 4.6 है।