व्हाट्सऐप को टक्कर देने के लिए Amazon ला रहा है मैसेजिंग ऐप Anytime

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Jul 2017 01:43 PM IST
Amazon set to launch Anytime Messaging app
Amazon Anytime - फोटो : aftvnews

    अभी तक आप व्हाट्सऐप, हाइक और फेसबुक मैसेजेंर जैसे ऐप यूज कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही आपके फोन में अमेजॉन का मैसेजिंग ऐप एनीटाइम (Anytime) होगा। इस ऐप के जरिए वीडियो चैट और टेक्स्ट मैसेजिंग हो सकेगी। खबर है कि अमेजॉन इस ऐप को जल्द ही ग्लोबली रिलीज करने वाला है। बता दें कि पिछले साल अमेजॉन ने Chime नाम एक कम्यूनिकेशन ऐप लॉन्च किया था जो खासकर बिजनेस कस्टमर्स के लिए था।

    AFTVnews की रिपोर्ट के मानें तो अमेजॉन इस ऐप की सिक्योरिटी को लेकर बेहद ही गंभीर है। एनीटाइम ऐप के चैट प्राइवटे होंगे और महत्वपूर्ण मैसेज को एन्क्रिप्ट किया जाएगा। इस ऐप की मदद से आप अपने दोस्तों को केवल नाम के जरिए सर्च कर पाएंगे। सर्च के लिए फोन नंबर की भी जरूरत नहीं होगी।

    इस ऐप के जरिए वीडियो कॉलिंग के साथ-साथ व्हाट्सऐप की तरह फोटो और वीडियो भी शेयर कर सकेंगे। वहीं लीक हुई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेजॉन के इस ऐप में मैसेजिंग के साथ-साथ गेम भी खेला जा सकेगा, वह भी दोस्तों के साथ ग्रुप में। वहीं इस ऐप में बाकी ऐप की तरह जिफ, इमोजी, फिल्टर और स्टिकर जैसे फीचर्स होंगे। इस ऐप के जरिए बिजनेस चैट भी किए जा सकेंगे जैसे- प्रोडक्ट ऑर्डर, डिलीवरी और प्रोमोशनल इमेज।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें