WhatsApp में आया सबसे खास फीचर, ऐप में ही देख सकेंगे Youtube

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Jul 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp will support youtube i the app
whatsapp

    फेसबुक लगातार व्हाट्सऐप में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। हाल ही में मीडिया बंडलिंग और ऑल टाइप फाइल शेयरिंग फीचर के बाद अब व्हाट्सऐप में सबसे खास फीचर आने वाला है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सऐप में ही यूट्यूब चलाए जा सकेंगे।

    क्या है व्हाट्सऐप का इन-ऐप यूट्यूब प्लेबैक फीचर?

    Whatsapp
    Whatsapp

    व्हाट्सऐप आप यूज करते ही होंगे। इस दौरान कई बार आपके पास मैसेज में यूट्यूब के लिंक भी आए होंगे, लेकिन उन्हें आप प्ले नहीं कर पाते थे। यानी उस लिंक को आपको किसी ब्राउजर या यूट्यूब ऐप में ओपन करना पड़ता था लेकिन अब आप यूट्यूब लिंक को व्हाट्सऐप में ही ओपन कर पाएंगे। यह फीचर आईओएस और एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए जारी हो गया है, जल्द ही इसे आम यूजर्स के लिए भी जारी किया जा सकता है। एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सऐप ऐप के 2.17.262 वर्जन और आईओएस ऐप के 2.17.40 वर्जन पर इसे नए फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में व्हाटस्ऐप ने सभी यूजर्स के लिए दो नए फीचर जारी किए हैं। एक तो कि आप किसी भी टाइप की फाइल को व्हाट्सऐप पर शेयर कर सकेंगे। साथ ही एक से ज्यादा भेजे गए फोटोज अलग-अलग ना दिखकर एक साथ बंडल के रूप में दिखेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें