Xolo ने लॉन्च किया बजट 4G फोन  Era 1X Pro, कीमत 6,000 रुपये से कम

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Jul 2017 12:03 PM IST
Xolo Launched Era 1X Pro With 4G VoLTE at Rs 5888
Xolo Era 1X Pro

    घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोलो ने अपना नया बजट स्मार्टफोन जोलो एरा 1एक्स बाजार में उतार दिया है। इस फोन को कम दाम में बढ़िया स्मार्टफोन की तलाश करने वाले यूजर्स को देखते हुए लॉन्च किया गया है। इस फोन के खासियत की बात करें तो कम दाम में फोन के साथ दिया जाने वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    जोलो एरा 1एक्स प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xolo Era 1X Pro
    Xolo Era 1X Pro

    जोलो के इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी दी गई है। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील पर हो रही है।फोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1280 पिक्सल है।

    फोन में 1.5GHz का क्वॉडकोर स्प्रिडट्रम का प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। इसके अलावा कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G LTE, VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth और GPS दिया गया है। फोन में एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 और 2500mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 5,888 रुपये है। फोन को 31 जुलाई से पहले खरीदने वाले ग्राहकों को एक साल तक का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें