Jio के बाद अब Airtel भी लॉन्च कर सकता है वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Jul 2020 08:26 PM IST
सार
विज्ञापन
Airtel likely to launch its own video conferencing app Like jiomeet and zoom

    विस्तार

    रिलायंस जियो ने हाल ही में अपनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जियोमीट (JioMeet) लॉन्च किया है जो कि जूम एप की तरह है। कायदे से देखा जाए तो जूम और जियोमीट एप में सिर्फ रंगों की ही फर्क है। जियोमीट के लॉन्च होने के बाद अब खबर है कि एयरटेल भी अपना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप लॉन्च करने की तैयारी में है।

    ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल से जुड़े एक सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरटेल किसी इंटरप्राइजेज ग्रेड प्रोडक्ट की लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है। उम्मीद है यह प्रोडक्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप होगा। सूत्र का कहना है कि एयरटेल का वीडियो कॉलिंग एप जूम और जियोमीट से कई मायनों में अलग होगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Poco M2 Pro vs Poco X2: नया या पुराना, किसे खरीदने में है आपका फायदा?

    पिछले कुछ दिनों से एयरटेल डाटा सिक्योरिटी को लेकर काफी तेजी से काम कर रहा है। एयरटेल का डाटा सर्वर भी भारत में है। ऐसे में लोगों का पहले से एक भरोसा है। लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि एयरटेल जल्द ही बेहतर डाटा सिक्योरिटी के लिए AES 256 एंक्रिप्शन का इस्तेमाल करने वाला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में अखिल भारतीय व्यापारी संघ (कैट) ने 'जूम' का बहिष्कार कर 'जियोमीट' एप का इस्तेमाल करने का एलान किया है। कैट के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने मंगलवार को कहा कि परिसंघ से जुड़े संघों और व्यापारियों ने अपनी बैठकों और वार्ताओं में जूम एप का इस्तेमाल नहीं करने का एकराय से फैसला किया है।

    कैट ने जूम के स्थान पर रिलायंस के जियोमीट एप का इस्तेमाल करने का निर्णय किया है। खंडेलवाल ने कहा कि देश के सात करोड़ व्यापारी और 40 हजार व्यापारी संघों में गलवान घटना के बाद चीन को लेकर अत्यधिक रोष है और वह चीनी एप की बजाय अन्य विकल्पों पर गंभीर हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें