फोटोग्राफी के अनुभव को रोमांचित करता Vivo का नया स्मार्टफोन V17 Pro

अपने कैमरा क्वालिटी के लिए मशहूर, भारत के अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनियों में से एक vivo, अपने नए स्मार्टफोन के साथ भारतीय उपभोक्ताओं को आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार है । प्रोफेशनल स्तर की फोटोग्राफी सोल्यूशन के साथ मोबाइल फोटोग्राफी को एक कला के रूप में पहचान दिलाने व जीवन के खास पलों को सजाकर रखने के लिए कटिबद्ध vivo का नया स्मार्टफोन vivo की इसी परम्परा को आगे बढ़ा रहा है । vivo का नया स्मार्टफोन V17Pro महत्वाकांक्षी, आत्मविश्वासी, व मीडिया सेवी युवाओं और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है । vivo V17Pro में 32 मेगापिक्सल डूअल पॉप अप सेल्फी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड सेल्फी कैमरा भी है, जिससे सेल्फी लेना एक खास अनुभव बन जाता है । यही कारण है कि vivo युवाओं में बेहद लोकप्रिय है । इसके कुछ खास फीचर्स इस प्रकार हैं –

32 मेगापिक्सल डूअल पॉप अप सेल्फी कैमरा
डूअल 32 मेगापिक्सल और सुपर वाइड ऐंगल फ्रंट कैमरे आपकी सेल्फी में एक खास आनंद व रोमांच का अनुभव पैदा करते हैं।सुपर वाइड ऐंगल सेल्फी-8 मेगापिक्सल सेंसर वाले सुपर वाइड ऐंगल कैमरे, 105 डिग्री तक का व्यू क्लिक करते हैं, जिससे कि आप खूबसूरत बड़े लैंडस्केप फोटो या फिर ज्यादा दोस्तों के साथ खूबसूरत सेल्फी ले सकते हैं ।सुपर नाइट सेल्फी मोड-कई सारे फ्रेम्स को एक साथ ऑप्टीमाइज कर के रात में भी ब्राइट पिक्चर क्लिक करता है । विभिन्न तरीके के लाइट के स्रोतों में ये अलग भूमिका निभाकर आपकी सेल्फी में चार चांद लगाता है।

48 मेगापिक्सल एआई क्वाड रियर कैमरा
इसका रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल एआई क्वाड कैमरा सेटअप से युक्त है । यह आपके हाथ में एक प्रोफेशनल कैमरे के जैसा है । इसमें 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ, 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो, 8 मेगापिक्सल एआई सुपर वाइड ऐंगल + सुपर मैक्रो (2.5 सेंटीमीटर) और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा भी लगा है । जो कि अलग परिस्थितियों में भी ब्राइट व बेहतरीन पिक्चर्स क्लिक करते हैं। 48 मेगापिक्सल और अत्यधिक लाइट सेंसटिविटी के साथ इसका प्रमुख रियर कैमरा हर परिस्थिति में साफ, ब्राइट पिक्चर क्लिक करता है । अत्यधिक क्षमता वाला ये कैमरा पिक्चर के हर छोटे बिंदु व विवरणों को रिकॉर्ड करता है।
- Vivo U10 भारत में लॉन्च, तीन रियर कैमरे से है लैस, शुरुआती कीमत 8,990 रुपये
- Pop-Up सेल्फी कैमरा के साथ आते हैं ये बेस्ट स्मार्टफोन, स्टाइलिश लुक पर फिदा हो रहे हैं युवा
- डुअल Pop-Up सेल्फी कैमरा के साथ हुआ लॉन्च Vivo V17 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
- इन टॉप स्मार्टफोन से कर सकते हैं वाइड एंगल फोटोग्राफी, मिलेगा DSLR का मजा