सावधान: इन 24 एंड्रॉयड एप में है खतरनाक वायरस, अपने स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट करें

स्वतंत्र साइबर सुरक्षा सेवाओं फर्म CSIS ने एक ऐसे मैलवेयर (वायरस) का पता लगाया है जो कम-से-कम 24 पोपुलर एंड्रॉयड एप में मौजूद है। इन एप्स की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इन 24 एप्स को फिलहाल करीब 4.72 लाख से अधिक यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं।

सिक्योरिटी फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गूगल प्ले स्टोर पर एक नए टाइप का ट्रोजन (Trojan) आया है जिसका नाम ‘Joker’ है। यह ट्रोजन (मैलवेयर) विज्ञापनदाता वेबसाइट से कनेक्ट है और यह यूजर्स के मैसेज पर नजर रखता है। मैसेज में मौजूद निजी जानकारी को विज्ञापनदाता वेबसाइट तक पहुंचाता है। तो यदि आपके फोन में भी ये 24 एप्स में से कोई भी एप है तो उसे तुरंत डिलीट कर दीजिए। आइए देखते हैं लिस्ट

Beach Camera 4.2-
इस एप को लेकर डेवलपर का दावा है इसमें फेस रिकॉग्निशन है और इसकी मदद से साधारण फोन का कैमरा भी प्रोफेशनल कैमरा हो जाएगा। इसमें मैनुअल आईएसओ भी मिलसता है।