Jio ने की एयरटेल की शिकायत, कहा- झूठा है सबसे तेज नेटवर्क का दावा

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Mar 2017 09:01 PM IST
Jio files complaint against Airtel for its fastest network claim
एयरटेल जियो - फोटो : yourstory

    रिलांयस जियो ने एयरेटल पर ग्राहकों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। जियो ने इस संबंध में भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) से शिकायत भी की है और कहा है कि ब्रॉडबैंड की स्पीड बताने वाली संस्था ओकला (Ookla) ने एयरटेल से पैसे लेकर उसे सबसे तेज नेटवर्क का सर्टिफिकेट दिया है।

    जियो ने अपनी शिकायत में कहा है कि एयरटेल का देश में सबसे तेज नेटवर्क का दावा पूरी तरह से गलत और निराधार है। कंपनी ग्राहकों को इस दावे से गुमराह कर रही है। ओकला ने एयरटेल से साठगांठ करके यह सर्टिफिकेट दिया है।

    बता दें कि पिछले महीने 24 फरवरी को ओकला स्पीडटेस्ट ने एयरटेल को सबसे तेज नेटवर्क की रेटिंग दी है। वहीं एयरटेल ने इस आरोप को सिरे से खारीज कर दिया है। कंपनी के प्रवक्‍ता ने कहा है कि एयरटेल को ब्रॉडबैंड टेस्टिंग और वेब-बेस्‍ड नेटवर्क डायग्‍नोस्टिक एप्लिकेशंस के ग्‍लोबल लीडर ओकला ने सबसे तेज नेटवर्क करार दिया है। यह रेटिंग लाखों इंटरनेट स्पीड टेस्ट के बाद दी गई है। इसलिए इसमें गुमराह करने जैसी कोई बात नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें