IRCTC: रेल कनेक्ट एप और वेबसाइट का सर्वर डाउन, टिकट बुकिंग ठप! लाखों यात्री परेशान

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sat, 29 Nov 2025 05:08 PM IST
सार

IRCTC:

आईआरसीटीसी की रेल कनेक्ट एप और वेबसाइट का सर्वर अचानक डाउन हो गया है, जिससे टिकट बुकिंग पूरी रुक गई है। इस तकनीकी समस्या के कारण लाखों यात्री परेशान हैं।

विज्ञापन
IRCTC website servers down ticket booking halted Millions  passengers suffering
आईआरसीटीसी की साइट में परेशानी। - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in व एप IRCTC Rail Connect पिछले 96 घंटों यानी करीब चार दिनों से बंद पड़ी हुई है। सुबह से शाम तक हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है। यूजर्स को बार-बार वही पुराना एरर मैसेज दिख रहा है। डाउनडिटेक्टर जैसी साइट्स पर चेक करने पर साफ दिख रहा है कि सर्वर का रिस्पॉन्स टाइम जीरो है मतलब कि सर्वर जवाब ही नहीं दे रहा।आज दोपहर 2 बजे से शुरू हुई तत्काल बुकिंग का समय भी बीत गया, लेकिन कोई टिकट नहीं बिकी। यह समस्या 26 नवंबर से जारी है, जब क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के लिए अचानक बुकिंग रश बढ़ गया।

    यात्रियों पर क्या असर पड़ा?

    यह पीक सीजन है, जब लोग घर लौटने के लिए ट्रेन टिकट ढूंढ रहे हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने से न तो तत्काल टिकट मिल रही है, न ही सामान्य बुकिंग हो पा रही। एक अनुमान के मुताबिक, इससे रोजाना करीब पांच से छह लाख यात्री प्रभावित हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर #IRCTCDown ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग गुस्से में लिख रहे हैं कि हर त्योहार पर यही ड्रामा, IRCTC कब सुधरेगा? अक्तूबर में छठ पूजा के समय में भी यही हुआ था। उस समय हफ्ते में दो बार सर्वर क्रैश हो गया और 180 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई थी। उस त्योहार में भी लोग फंस गए थे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: IRCTC: एक हफ्ते में दूसरी बार हुआ IRCTC का सर्वर डाउन, छठ पूजा के बीच टिकट बुकिंग में परेशानी

    क्या है असली वजह? तकनीकी खराबी का राज

    सूत्रों के अनुसार, मुख्य समस्या सर्वर पर भारी ट्रैफिक लोड है। छुट्टियों के मौसम में एक साथ लाखों लोग लॉगिन कर रहे हैं, जिससे सिस्टम झेल नहीं पा रहा। आईआरसीटीसी का नया क्लाउड सिस्टम अभी पूरी तरह स्टेबल नहीं हुआ है और पुराना डेटाबेस भी साथ नहीं दे रहा।विशेषज्ञों का मानना है कि आईआरसीटीसी को बैकअप सर्वर मजबूत करने चाहिए, लेकिन अभी तक कोई बड़ा अपग्रेड नहीं दिखा। इसके अलावा, साइबर मंडे जैसी ऑनलाइन शॉपिंग सेल्स के बीच लोग ट्रेन टिकट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे लोड और बढ़ गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आईआरसीटीसी और रेलवे का क्या कहना है?

    आईआरसीटीसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करने की कोशिश करें तो लाइन बिजी ही मिल रही है। रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने अनौपचारिक रूप से कहा कि हमारी तकनीकी टीम 24x7 काम कर रही है, कल सुबह तक सब ठीक होने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़े: Indian Railways: फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के फेरे रद्द, बिहार और पूर्वांचल के यात्रियों की मुश्किल बढ़ी

    क्या करें यात्री?

    अगर आप भी फंसे हैं, तो घबराएं नहीं। इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प नजदीकी रेलवे रिजर्वेशन काउंटर या अधिकृत एजेंट के पास जाएं। वहां मैनुअल बुकिंग हो रही है। हालांकि लाइन लंबी हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें