पैनासोनिक ने दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया Eluga I3 Mega

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 31 May 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
Panasonic Eluga I3 Mega Launched in India with 4000mAh battery
Panasonic Eluga I3 Mega

    जापानी कंपनी पैनासोनिक ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन एलुगा आई3 मेगा लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी इसमें दी गई 4000 एमएएच की दमदार बैटरी है। फोन की बिक्री पैनासोनिक के ऑथराइज्ड स्टोर्स से होगी। इस फोन की कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। बता दें कि एलुगा आई3 मेगा पिछले साल लॉन्च हुए एलुगा आई3 का अपग्रेडेड वर्जन है।

    पैनासोनिक एलुगा आई3 मेगा की स्पेसिफिकेशन

    Panasonic Eluga I3 Mega
    Panasonic Eluga I3 Mega - फोटो : BGR

    एलुगा आई3 मेगा में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले है। साथ में 2.5D कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन भी है। फोन में 1.3GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MTK6735 प्रोसेस है। इसके अलावा इस फोन में 3GB रैम और 16GB की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जाा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉयड मार्शमैले 6.0 पर चलता है। कंपनी ने फोन की कीमत 11,490 रुपये रखी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें