वाईफाई राउटर की रफ़्तार को कैसे करें बेहतर?

बीबीसी
Fri, 08 Jul 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
how to get faster internet speed?
फोटो : gettyimages

    इंटरनेट की धीमी रफ्तार को आप कभी-कभी घर बैठे ठीक कर सकते हैं घर के वाई फाई राउटर से कभी-कभी इंटरनेट बहुत बढ़िया स्पीड पर कनेक्ट होता है और कभी-कभी इंटरनेट मानो रेंगता है।

    कई डिवाइस जब घर के राउटर से कनेक्टेड हों तब भी उसकी स्पीड पर बहुत ज्यादा फर्क नहीं आना चाहिए। लेकिन ये सभी जानते हैं कि ऐसा होता है। कभी-कभी ऐसे डिवाइस के जरिये जो इंटरनेट कनेक्ट मिलता है वो कमजोर होता है।

    विज्ञापन

    चाहे इसकी जो भी वजह हो, परेशानी उसे होती है जो यूएसबी डोंगल इस्तेमाल कर रहा है। पास की डिवाइस अगर एक ही फ्रीक्वेंसी पर डेटा ट्रांसमिट कर रही होंगी तो ऐसी परेशानी होना आम बात है। लेकिन 2.4 गीगाहर्ट्ज की रेंज में फ्रीक्वेंसी बहुत कम होती है और डिवाइस बहुत ज्यादा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जब भी दो फ्रीक्वेंसी एक दूसरे के चैनल में डेटा ट्रांसमिट करेंगी तो ये परेशानी तो होगी ही। इसलिए आपको ऐसी ही हालत में काम करना पड़ता है। लेकिन ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अब ड्यूल बंद राउटर मिलने लगे हैं।

    जब भी दो फ्रीक्वेंसी एक दूसरे के चैनल में डेटा ट्रांसमिट करेंगी तो परेशानी होगी

    वाईफाई राउटर की रफ़्तार को कैसे करें बेहतर?
    फोटो : gettyimages

    चूंकि 2.4 गीगाहर्ट्ज की डिवाइस के मुकाबले इनकी संख्या बहुत कम है इसलिए इन पर काम करना बहुत आसान हो जाता है। लेकिन इसके लिए आपको पैसे भी ज्यादा खर्च करने होंगे। घर पर ऐसी परेशानी को दूर करने के तीन तरीके हैं। आइये उन्हें बताते हैं।

    वाई फाई राउटर के साथ यूएसबी एक्सटेंडर अगर इस्तेमाल करेंगे तो थोड़े समय के लिए ये परेशानी दूर हो जायेगी।

    ऐसे एक्सटेंडर के कारण अपने वायरलेस राउटर को आप दूसरी जगह पर भी रख सकते हैं और आपका काम चलता रहेगा।

    वाई फाई के चैनल को बदलने से भी आपके सभी कनेक्टेड डिवाइस पर इंटरनेट की रफ्तार बेहतर दिखाई देगी। इसके लिए आपको एक वाई फाई एनालाइजर ऐप डाउनलोड करना होगा ताकि जिस भी चैनल में परेशानी है उसे आप समझ सकें।

    डुअल बैंड राऊटर में ऐसे 23 चैनल होते हैं

    वाईफाई राउटर की रफ़्तार को कैसे करें बेहतर?
    फोटो : gettyimages

    गूगल प्ले स्टोर से ऐसे वाई फाई एनालाइजर ऐप आसानी से चुन कर डाउनलोड कर सकते हैं। उसके बाद वाई फाई राऊटर के चैनल 1, 6 और 11 इस्तेमाल कीजिये क्योंकि आम तौर पर ये सबसे कम इस्तेमाल किये जाते हैं।

    डुअल बैंड राउटर इस परेशानी का सबसे आसान उपाय है। लेकिन ये थोड़ा महंगा होगा इसलिए फैसला आपको करना है। 2.4 गीगाहर्ट्ज में तीन चैनल ऐसे होते हैं जिनसे काफी कम डिवाइस कनेक्ट करते हैं। लेकिन डुअल बैंड राऊटर में ऐसे 23 चैनल होते हैं। इसलिए शायद ही कभी आपको रफ्तार में कोई दिक्कत होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें