डेटा की सुरक्षा चाहते हैं तो तुरंत स्मार्टफोन एन्क्रिप्ट कीजिए
विज्ञापन

स्मार्टफ़ोन पर रहने वाला डेटा किसी के लिए भी बेशकीमती होता है। फेसबुक पर सभी की पर्सनल जानकारी, बैंक और खरीदारी के बारे में एसएमएस और न जाने कितनी तरह की और जानकारी मैसेज में छुपी होती हैं, इसीलिए सभी स्मार्टफ़ोन पर डेटा को एन्क्रिप्ट किया जा सकता है।

किसी भी हैकर के लिए आपके बारे में जानकारी इकठ्ठा करना का पहला कदम आपके फोन को खंगालना होता है। फोन से ही वो आपका नाम, जन्म की तारीख, ईमेल, दोस्त और सहकर्मियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर सकता है।

इतनी जानकारी के बाद किसी की भी फेक प्रोफाइल बनाना बहुत आसान हो जाता है। स्मार्टफ़ोन पर डेटा को एन्क्रिप्ट करना किसी से जानकारी छुपाने की बात नहीं है बल्कि ये सुरक्षा और उससे जुड़ी आदत की बात है।
विज्ञापन