जियो के साथ गूगल के स्मार्टफोन पर मिलेगी वाई-फाई कॉलिंग

पिछले साल दिसंबर में गूगल ने अपने स्मार्टफोन पिक्सल और पिक्सल एक्स एल में 4G VoLTE कॉलिंग फीचर जोड़ा था और अब गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए अपने पिक्सल फोन में फ्री वाई-फाई कॉलिंग देने का ऐलान किया है, हालांकि फ्री वाई-फाई कॉलिंग के लिए यूजर्स को जियो का सिम यूज करना होगा।
ये भी पढ़ें-
इसकी जानकारी गूगल इंडिया ने ट्विटर के जरिए देते हुए कहा है कि Pixel और Pixel XL स्मार्टफोन में रिलायंस जियो नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग मिलेगी। यह फीचर जल्द ही एंड्रॉयड नूगट 7.1.2 के नए अपडेट के साथ शुरू हो जाएगा। इस फीचर के शुरू होने के बाद यूजर्स कमजोर नेटवर्क में भी वाई-फाई से कॉलिंग कर सकेंगे।
क्या है वाई-फाई कॉलिंग ?

वाई-फाई कॉलिंग कुछ हद तक VoLTE की तरह ही है, लेकिन इसमें कॉलिंग के दौरान मोबाइल डाटा की जगह वाई-फाई का यूज होता है। वाई-फाई कॉलिंग में कमजोर नेटवर्क पर इंटरनेट के सहारे कॉलिंग संभव है। यह सर्विस व्हाट्ऐप और स्काईप कॉलिंग जैसा ही है लेकिन यहां कॉलिंग में आपका मोबाइल नंबर यूज होता है।
ये भी पढ़ें- एयरटेल ने लॉन्च किया हाइब्रिड सेट-टॉप बॉक्स, जानें कीमत और फीचर्स
बता दें कि गूगल पिक्सल ही ऐसा फोन नहीं है जिसमें भारत में वाई-फाई कॉलिंग का फीचर दिया जा रहा है। इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज में भी यह फीचर था लेकिन पिछले साल तक देश में वाई-फाई सपोर्ट देने वाली कोई टेलीकॉम कंपनी नहीं थी। अब जियो के आने के बाद वाई-फाई कॉलिंग संभव है।