दीवाली तक भारत में आ जाएगा Android GO, जानें खासियत

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 May 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
Google Android Go Will come to India around Diwali
Android Go

    गूगल ने हाल ही में अपने वार्षिक आई/ओ डेवलपर कॉन्फ्रेंस में नए एंड्रॉयड के नए वर्जन एंड्रॉयड ओ और एंड्रॉयड गो की घोषणा की है। वैसे एंड्रॉयड ओ और एंड्रॉयड गो दो अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं हैं, बल्कि दोनों एक ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि एंड्रॉयड ओ महंगे स्मार्टफोन के लिए होगा और एंड्रॉयड गो सस्ते और कम रैम वाले स्मार्टफोन के लिए होगा।

    क्या है एंड्रॉयड गो और क्या होंगे इसके फायदे ?

    Android Go
    Android Go

    एंड्रॉयड गो, एंड्रॉयड ओ का ही हल्का वर्जन है जो कि कम रैम वाले स्मार्टफोन या एंट्री लेवल स्मार्टफोन के लिए है। एंड्रॉयड ओ एंड्रॉयड का नूगट 7.0 के बाद आने वाला नया वर्जन है। एंड्रॉयड गो 512 एमबी रैम वाले स्मार्टफोन में भी एंड्रॉयड गो सपोर्ट करेगा।

    विज्ञापन

    इसे लेकर गूगल का दावा है कि यह सस्ते स्मार्टफोन में आसानी से चलेगा, यूजर्स को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। एंड्रॉयड गो लेकर कहा जा रहा है कि भारत में दीवाली तक लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में यह ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एंड्रॉयड गो के फायदे और खासियत

    Android Go
    Android Go

    इस ऑपरेटिंग सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा ये होगा आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइप लंबी हो जाएगी। चाहे फोन में कम एमएएच वाली बैटरी ही क्यों ना हो। इसके अलावा इस वर्जन के हिसाब से मोबाइल ऐप को भी ऑप्टिमाइज किया जाएगा। इसके बाद ऐप की साइज कम हो जाएगी। ऐप की अधिकतम साइज 10 एमबी तक हो सकती है। एंड्रॉयड गो वही सभी फीचर्स मिलेंगे जो एंड्रॉयड ओ में हैं। साथ ही मोबाइल इंटरनेट डाटा की भारी बचत भी होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें