व्हाट्सऐप में आया फेसबुक जैसा पिन टू टॉप का फीचर, ऐसे करें यूज
विज्ञापन

सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने एक नया अपडेट जारी किया है। नए अपडेट के बाद यूजर्स किसी भी चैट को पिन टू टॉप कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले यह फीचर्स बीटा वर्जन के लिए जारी किया गया था। वहीं अब यह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है, हालांकि आईओएस यूजर्स को अभी इसके लिए इंतजार करना होगा।
कैसे यूज करें व्हाट्सऐप पिन फीचर ?

नए अपडेट के बाद एंड्रॉयड यूजर्स अधिकतम तीन चैट को पिन कर सकते हैं। इसका फायदा ये होगा कि ग्रुप या निजी चैट को पिन कर सकेंगे। इसके बाद वह चैट हमेशा ऊपर ही रहेगा। चैट को पढ़ने के लिए सिर्फ पिन आइकन पर टैप करना होगा। पिन की सुविधा ग्रुप और निजी चैट में दोनों में है। साथ ही आप किसी चैट को म्यूट भी कर सकेंगे। इसके अलावा नए अपडेट में आपको किसी भी चैट को म्यूट और अकाइव करने का भी विकल्प मिलेगा। व्हाट्सऐप का पिन फीचर फेसबुक के पिन टू टॉप फीचर जैसा है।
विज्ञापन