Android O आपके स्मार्टफोन को बना देगा सुपर स्मार्ट, जानें 6 खासियत

गूगल ने अपने वार्षिक इवेंट में एंड्रॉयड के नए वर्जन एंड्रॉयड O का बीटा वर्जन जारी कर दिया है। एंड्रॉयड के इस 8वें वर्जन में कई सारे ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जिनसे आपका मोबाइल सुपर स्मार्ट हो जाएगा और उसकी लाइफ भी दोगुनी हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं एंड्रॉयड ओ के आने से यूजर्स को किस तरह के फायदे होंगे।

पिक्चर इन पिक्चर मोड-
एंड्रॉयड ओ के खास फीचर्स में से एक पिक्चर इन पिक्चर मोड है। इसका फायदा ये होगा कि आप फोन में कोई दूसरा काम करते हुए भी वीडियो देख सकते हैं। जैसे- आप यूट्यूब पर कोई वीडियो देख रहे हैं और उसी समय फोन में कोई और काम करना है तो आप होम को दबा सकते हैं। इसके बाद यूट्यूब का वीडियो एक छोटे से विंडो में चलते रहेगा और आप अपना काम भी कर सकते हैं।

गूगल ऑटोफिल-
गूगल क्रोम में तो आपने ऑटोफिल का यूज किया ही होगा। एंड्रॉयड ओ में खास ऑटोफिल का फीचर दिया गया है जो शॉपिंग में आपकी काफी मदद करेगा। इसका फायदा ये होगा कि आपको बार-बार अपना एड्रेस और डिटेल देने की जरूरत नहीं है। इसे आप एक में सेव कर सकते हैं। आपको बहुत सारे पासवर्ड याद नहीं रखने पड़ेंगे।